फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NExT Deferred: राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने टाला नेशनल एग्जिट टेस्ट, जानें क्या है नया अपडेट

Thu, 13 Jul 2023 03:46 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NExt Examination has been Deferred: राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग यानी नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने देसी और विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स के लिए आयोजित की जाने वाली अनिवार्य स्क्रीनिंग और लाइसेंस परीक्षा नेशनल एग्जिट टेस्ट (NExT) को स्थगित करने की घोषणा की है। 
विज्ञापन
National Exit Test (NExt) 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NExt Examination has been Deferred: राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग यानी नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने देसी और विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स के लिए आयोजित की जाने वाली अनिवार्य स्क्रीनिंग और लाइसेंस परीक्षा नेशनल एग्जिट टेस्ट (NExT) को स्थगित करने की घोषणा की है। 

विज्ञापन

फोर्डा इंडिया ने ट्वीट कर कहा कि हम केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया व अनिल राधा आदित्य को मौजूदा स्थिति को सुलझाने और सही समय पर कदम उठाने में उनकी तत्परता के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।

फैडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (Forda) इंडिया ने ट्वीट में कहा कि हमें उम्मीद है कि आगामी मसौदा सभी आईएमजी और एफएमजी छात्रों के लिए अधिक अनुकूल और तर्कसंगत होगा। इसे सुनिश्चित करने के लिए हम नेशनल मेडिकल कमीशन और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।   



 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने रायपुर में दिया था संकेत

इससे पहले एम्स रायपुर के एक कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने घोषणा की थी कि नेक्स्ट एग्जाम एमबीबीएस 2019 बैच की जगह 2020 बैच से लागू किया जाएगा। इसका अभिप्राय था कि नेक्स्ट 2024 के अंत या 2025 की शुरुआत से अमल में आएगा और तब तक नीट पीजी परीक्षा और एफएमजीई का आयोजन किया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है। 
 
विज्ञापन

वहीं, इससे पहले विभिन्न राज्यों और स्टेट मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण और नेक्स्ट के लिए आवेदन की पात्रता मानदंड में भेदभाव और एकसमान नियमों के विरोध में मेडिकल छात्रों के द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जा रहे थे। जिसके बाद फोर्डा इंडिया मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से दखल देने की मांग की थी। 

    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें