फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Research Agreement: इंपीरियल कॉलेज लंदन व भारत के आईआईएससी में नया शोध करार

Thu, 21 Jul 2022 05:40 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, लंदन।

सार

नए करार में वैज्ञानिक क्षेत्रों की एक विस्तृत शृंखला के तहत अनुसंधान परियोजनाओं पर ज्यादा सहयोग शामिल होगा और दोनों संस्थानों के बीच शिक्षाविदों और छात्रों की गतिशीलता में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
IISC Banglore - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के इंपीरियल कॉलेज लंदन और भारत के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (आईआईएससी) बंगलुरु ने अनुसंधान और शिक्षा में एक नई साझेदारी शुरू करने की घोषणा की। इसके तहत वैज्ञानिक क्षेत्रों में भावी परियोजनाओं की नींव रखने के लिए एक शोध व शिक्षा कोष शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


नए करार में वैज्ञानिक क्षेत्रों की एक विस्तृत शृंखला के तहत अनुसंधान परियोजनाओं पर ज्यादा सहयोग शामिल होगा और दोनों संस्थानों के बीच शिक्षाविदों और छात्रों की गतिशीलता में भी वृद्धि होगी। इंपीरियल के वाइस प्रेसिडेंट (इंटरनेशनल) प्रोफेसर मैगी डलमैन ने कहा कि यह महत्वाकांक्षी साझेदारी अनुसंधान, नवाचार और शिक्षा में महत्वपूर्ण प्रभाव डालने के लिए दुनिया के दो प्रमुख विश्वविद्यालयों को एक मंच पर लाएगी। उन्होंने कहा, यह भारतीय और ब्रिटिश विश्वविद्यालयों के बीच विकसित हो रही साझेदारी का एक अच्छा उदाहरण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें