फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rekha Gupta: कितना पढ़ी-लिखी हैं रेखा गुप्ता? डीयू से बीकॉम और सीसीएस विश्वविद्यालय से हासिल की है ये डिग्री

Wed, 19 Feb 2025 08:22 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Rekha Gupta: राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा की गई है। वह दिल्ली के सीएम का पद संभालेंगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि दिल्ली की नई मुख्यमंत्री की शैक्षिक योग्यता क्या है।
 
विज्ञापन
रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi New CM: भारतीय जनता पार्टी ने देश की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री पद (Delhi CM 2025) के उम्मीदवार के रूप में रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) के नाम की घोषणा कर दी है। अब दिल्ली की कमान उनके हाथों में होगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने वाली वह चौथी महिला होंगी। वहीं, देश में मौजूदा मुख्यमंत्रियों में वह इकलौती महिला होंगी। आइए जानते हैं कि दिल्ली की नई मुख्यमंत्री की शैक्षिक योग्यता क्या है।

विज्ञापन


Trending Videos

मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं

रेखा गुप्ता का मूल निवास हरियाणा के जींद जिले में है, लेकिन वे मात्र दो वर्ष की आयु में दिल्ली आ गई थीं और तभी से यहीं रह रही हैं। उनकी पूरी शिक्षा दिल्ली में ही हुई है। छात्र जीवन के दौरान वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ीं, और इसी संगठन के माध्यम से उन्होंने राजनीति में सक्रिय रूप से योगदान देना शुरू किया। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में विभिन्न पदों पर कार्य किया। उनकी छात्र राजनीति में मजबूत पकड़ और संगठनात्मक कौशल ने उन्हें आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Rekha Gupta Education: रेखा गुप्ता की पढ़ाई-लिखाई

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री की शैक्षणिक पृष्ठभूमि की बात करें तो उन्होंने बीकॉम और एलएलबी की डिग्री हासिल की है। उन्होंने अपनी बीकॉम की पढ़ाई दौलत राम कॉलेज से पूरी की। इसके अलावा, लॉ की पढ़ाई उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ से की है।
विज्ञापन

राजनीतिक सफर कैसा रहा?

रेखा गुप्ता ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत छात्र जीवन से ही कर दी थी। उन्होंने 1992 में दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के माध्यम से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की सक्रिय सदस्य रही हैं और संगठनात्मक कार्यों में उनकी मजबूत पकड़ रही है। वर्ष 1996-97 में वे दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की महासचिव बनीं और बाद में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाली। 

2007-2009 के बीच लगातार दो वर्षों तक उन्होंने महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति, एमसीडी की अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। अब, 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने शालीमार बाग सीट से जीत दर्ज की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें