फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से हो रही हैं स्कूलों की पढ़ाई, 'फर्स्ट बेल' की हुई शुरुआत

Tue, 02 Jun 2020 12:21 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Online Class - फोटो : Pexels
विज्ञापन
केरल ने एक बड़ी पहल की है। बता दें कि केरल में स्कूलों का नया सत्र शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के अनुसार, राज्य में शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत एक जून से हो गई है। सरकार ने इस नए शैक्षणिक सत्र को 'फर्स्ट बेल' नाम दिया है। केरल इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड टेक्नोलॉजी फॉर एजुकेशन (KITE) के सहयोग से ऐसा संभव हो पाया है। केआईटीई ने KITE विक्टर्स चैनल के माध्यम से आयोजित होने वाली कक्षाओं के लिए टाइम टेबल जारी किया है। छात्र-छात्राएं यू-ट्यूब के माध्यम से भी क्लासेस में भाग ले सकते हैं। राज्य में छात्रों की पढ़ाई जारी रखने के लिए बड़े बड़े प्रोजेक्टर्स की मदद ली जा रही है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्र नए शैक्षणिक वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। महामारी के कारण बच्चे अभी स्कूलों में नहीं पहुंच सकते हैं। इसलिए वे अपने घर से ही पढ़ाई जारी रख सकते हैं।
विज्ञापन


ऑनलाइन कक्षाओं की जानकारी-
  1. कक्षाएं सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 8.30 से शाम 5 तक चलेंगी।
  2. KITE द्वारा जारी की गई समय सारिणी के अनुसार क्लासेस प्रसारित की जाएंगी।
  3. अगर कोई छात्र बाद में इस क्लासेस को देखना चाहता है तो इसकी वीडियो YouTube पर भी उपलब्ध है।
  4. ऑनलाइन कक्षाओं के छात्रों के लिए टाइम स्लॉट तय हैं।
  5. बता दें कि पहली से 12वीं तक के छात्रों को ये सुविधा दी जा रही है।
  6. कुल 1.41 लाख छात्र-छात्राएं 12000 स्कूलों के हैं, जो इसमें भाग लेंगे।
  7. 11वीं के छात्रों को ये सुविधा नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें