यूपी बोर्ड का रिजल्ट देखते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट 2019 यानी एनईएसटी परीक्षा के परिणाम आज जारी होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार परिणाम आज 5 बजे जारी हो सकते हैं। परीक्षार्थी अपना परिणाम एनईएस की ऑफिशियल वेबसाइट nestexam.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले परिणाम 17 जून को जारी होने वाले थे।
परिणामों के जारी होने में देरी का कारण टेक्निकल इशू बताया जा रहा है। एनईएसटी की परीक्षा 1 जून को आयोजित हुई थी। परीक्षा दो शिफ्टों में हुई थी। पहली शिफ्ट 9:00 बजे से 12:30 तक चली जबकि दूसरी शिफ्ट 2:30 से 6:00 बजे तक आयोजित हुई। परीक्षाओं के लिए आवेदन 7 जनवरी से ही स्टार्ट हो गया था और 18 मार्च अंतिम तिथि तय की गई।
NEST Result 2019: ऐसे करें आवेदन-
चरण 1- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट nestexam.in पर जाएं।
चरण 2-उसके बाद एनईएसटी परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3-मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
चरण 4-परिणाम स्क्रीन पर खुल जाएंगे।
चरण 5-भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें।
आपको बता दें एनईएसटी की परीक्षा देश के विभिन्न केंद्रों में आयोजित हुई थी। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च, एनआईएसईआर भुवनेश्वर और मुंबई यूनिवर्सिटी में प्रवेश लेने के लिए नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग परीक्षा को पास करना अनिवार्य है।