फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEP 2020: गोवा के हर स्कूल तक पहुंचेगी नई शिक्षा नीति, 2028 तक पूरा होगा कार्यान्वयन: CM प्रमोद सावंत का एलान

Wed, 23 Jul 2025 02:06 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEP: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राज्य विधानसभा में जानकारी दी कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है और यह प्रक्रिया 2028 तक राज्य के सभी स्कूलों में पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEP 2020:  गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को 2028 तक राज्य के सभी स्कूलों में लागू कर दिया जाएगा।

राज्य विधानसभा में पेश एक लिखित उत्तर में, शिक्षा विभाग का कार्यभार भी संभाल रहे सावंत ने कहा कि यह नीति गोवा के सभी गैर-तकनीकी कॉलेजों में स्नातक स्तर पर पहले ही लागू हो चुकी है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री भाजपा विधायक नीलेश काबराल के एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।

राज्य के स्कूलों में धीरे-धीरे लागू की जा रही है नई शिक्षा नीति

उन्होंने कहा कि स्कूलों में एनईपी का कार्यान्वयन चरणबद्ध तरीके से चल रहा है और 2028 तक पूरा हो जाएगा।

सावंत ने कहा कि उच्च शिक्षा के लिए, एनईपी 2020 को शिक्षा मंत्रालय, यूजीसी, नीति आयोग के निर्देशों और धर्मशाला में आयोजित मुख्य सचिवों के सम्मेलन की सिफारिशों के अनुसार लागू किया जा रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षकों के लिए ब्लॉक-स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें एनईपी के अनुरूप प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें