फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nvidia CEO: अगर आज होते कॉलेज स्टूडेंट, तो सॉफ्टवेयर नहीं पढ़ते; इस फील्ड को जेनसेन हुआंग ने बताया बेहतर

Sun, 20 Jul 2025 10:44 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Jensen Huang: बीजिंग में एक कार्यक्रम के दौरान जब Nvidia के CEO जेनसेन हुआंग से पूछा गया कि अगर वह आज 20 साल के होते तो क्या पढ़ते, तो उनका जवाब सुनकर लोग हैरान रह गए। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।
विज्ञापन
Jensen Huang - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AI And Physical Sciences: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में बीजिंग की यात्रा के दौरान एनवीडिया (NVIDIA) के सह-संस्थापक और सीईओ जेन्सेन हुआंग से एक सवाल पूछा गया। अगर वह 2025 में 20 साल के स्नातक होते, तो कौन-सा विषय पढ़ना पसंद करते?

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के अनुसार, हुआंग ने जवाब में कहा कि वह वही रास्ता नहीं चुनते जो उन्होंने पहले अपने करियर की शुरुआत में चुना था। इस बार वह सॉफ्टवेयर की जगह भौतिक विज्ञान (Physics) जैसे किसी विषय की पढ़ाई करते।

हालांकि उन्होंने किसी एक विषय का नाम साफ-साफ नहीं लिया, लेकिन मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हुआंग ने यह जरूर कहा कि अब उनका झुकाव सिर्फ कोडिंग की बजाय उन विषयों की ओर है जो दुनिया के काम करने के तरीकों को समझाते हैं - जैसे कि फिजिक्स, रोबोटिक्स और मैकेनिक्स।
विज्ञापन


रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि उनका यह बयान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य की ओर इशारा करता है, जो अब सिर्फ सॉफ्टवेयर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि मशीनों को असल दुनिया में सोचने और फैसले लेने में भी सक्षम बनाना होगा। ऐसे में फिजिक्स और रोबोटिक्स जैसे विषयों की अहमियत आने वाले समय में और बढ़ सकती है।

भविष्य की एआई सिर्फ कोड में नहीं, विज्ञान की गहराइयों में छुपी है 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एनवीडिया (NVIDIA) के सह-संस्थापक और सीईओ जेन्सेन हुआंग, जिन्होंने ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की थी, आज एआई तकनीक के सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं।

1993 में NVIDIA की स्थापना करने वाले हुआंग के नेतृत्व में आज यह कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्रांति में सबसे आगे है। हाल ही में NVIDIA का मार्केट कैप 4 ट्रिलियन डॉलर के ऐतिहासिक मुकाम तक पहुंच गया।

लेकिन बीजिंग यात्रा के दौरान एक बातचीत में, जब हुआंग से पूछा गया कि अगर वह 2025 में 20 साल के होते, तो किस विषय में पढ़ाई करते, तो उनका जवाब चौंकाने वाला लेकिन विचारोत्तेजक था। उन्होंने कहा कि वे इस बार इंजीनियरिंग के बजाय 'भौतिक विज्ञान' जैसे विषयों को चुनते  जैसे कि भौतिकी, रसायन विज्ञान और खगोल विज्ञान। उनका मानना है कि ये ऐसे क्षेत्र हैं जो निर्जीव प्रणालियों (non-living systems) को समझने में मदद करते हैं, और आने वाले समय में AI को असली दुनिया के नियमों के साथ तालमेल बिठाना पड़ेगा।

हुआंग के अनुसार, AI का भविष्य केवल सॉफ्टवेयर और कोडिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका अगला चरण उन तकनीकों से जुड़ा है जो दुनिया को भौतिक रूप से समझें और उस पर प्रभाव डाल सकें - जैसे कि रोबोटिक्स, यांत्रिकी, और पदार्थ की गहराई से समझ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें