5वीं व 8वीं कक्षा के छात्रों के लिए होगा ब्रिज कोर्स
एनसीईआरटी ने पुराने और नए पाठ्यक्रम को पाटने के लिए एक ब्रिज कोर्स भी तैयार किया है। इस बारे में सीबीएसई की ओर से भी स्कूलों को जानकारी भेजी गई है। पांचवीं व आठवीं के लिए यह ब्रिज कोर्स बनाया गया है। पांचवीं के लिए ब्रिज कोर्स 30 दिनों और आठवीं के लिए 45 दिनों का होगा। यह कोर्स नए सत्र से छात्रों को इसलिए करवाया जाएगा जिससे पुराने करिकुलम के बाद नए की पढ़ाई करने में छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। एनसीईआरटी ने स्कूलों को सलाह दी है कि वह पांचवीं और आठवीं कक्षा में दाखिला लेने वाले छात्रों को खेल-कूद और गतिविधि आधारित शिक्षा में शामिल करने के लिए एक रणनीति तैयार करें।
इस बार पुस्तकों की नहीं होगी कमी
एनसीईआरटी अधिकारी के अनुसार इस बात का ध्यान रखा गया है कि पुस्तकों की कमी की वजह से छात्रों को परेशानी न हो। पर्याप्त संख्या में पुस्तकें तैयार की जा रही हैं। इसी तरह से छात्र व अभिभावक एनसीईआरटी की वेबसाइट से पुस्तकों का पीडीएफ भी प्राप्त कर सकते हैं।