प्रोविजनल रिजल्ट पहले ही हो चुका था जारी
गौरतलब है कि MCC ने 12 अगस्त 2025 को प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया था। उम्मीदवारों को 13 अगस्त सुबह 11 बजे तक किसी भी त्रुटि की सूचना mccresultquery@gmail.com पर भेजने का समय दिया गया था। इसके बाद ही फाइनल रिजल्ट को जारी किया गया।
रिपोर्टिंग से पहले इन जरूरी बातों का रखें ध्यान
उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग के समय निम्नलिखित बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए:
- MCC की आधिकारिक वेबसाइट से अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें और रिपोर्टिंग के समय साथ लेकर जाएं।
- सभी आवश्यक मूल दस्तावेज एवं फोटोकॉपी साथ रखें, क्योंकि सत्यापन के दौरान इनकी आवश्यकता होगी।
- काउंसलिंग शेड्यूल में दिए गए समय के भीतर रिपोर्ट करें, अन्यथा प्रवेश का दावा मान्य नहीं होगा।
NEET UG 2025 Round 1 Final Result: ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Current Events” सेक्शन में जाएं।
- अब “NEET UG 2025 Round-1 Final Seat Allotment Result” के लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुलेगा।
- इसे डाउनलोड करें और सेव रखें।