फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG Result: नीट यूजी में नहीं कर पाए अच्छा प्रदर्शन? खुद को असफल न मानें, आगे बढ़ने के हैं कई विकल्प

Tue, 21 Jul 2026 11:24 AM IST
Shahin Praveen आनंद प्रकाश पांडेय, मेडिकल एग्जाम एक्सपर्ट

सार

NEET UG 2026: नीट यूजी में उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं आने पर निराश होने की जरूरत नहीं है। मेडिकल और हेल्थकेयर क्षेत्र में MBBS के अलावा भी कई ऐसे कोर्स और करियर विकल्प मौजूद हैं, जिनके जरिए छात्र अपने सपनों को नई दिशा दे सकते हैं।
विज्ञापन
नीट यूजी परिणाम 2026। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET: नीट यूजी 2026 के परिणाम घोषित हो चुके हैं। ऐसे में कई छात्रों और उनके परिवारजनों के बीच खुशी का माहौल होगा, तो कई छात्र ऐसे भी होंगे, जो जीतोड़ मेहनत के बाद भी कुछ अंकों से कामयाब होने में चूक गए होंगे। परिणाम चाहे जो भी हो, याद रखें कि यह केवल एक पड़ाव है। जरूरी यह है कि अब आप आगे क्या कदम उठाते हैं। सही निर्णय और सकारात्मक सोच ही आपको मंजिल तक पहुंचा सकती है।

जल्दबाजी नहीं, समझदारी दिखाएं

परिणाम के बाद सबसे अहम चरण मेडिकल काउंसलिंग का होता है। इसलिए काउंसलिंग की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और समय-सीमा की पूरी जानकारी पहले से जुटा लें। नीट काउंसलिंग 15% ऑल इंडिया कोटा (एमसीसी) और 85% स्टेट कोटा के तहत होती है। साथ ही, पिछले वर्षों के कटऑफ और ट्रेंड देखकर संभावित कॉलेजों की प्राथमिकता सूची पहले से तैयार रखें, ताकि चॉइस फिलिंग के समय सही निर्णय ले सकें।

कॉलेज चुनते समय

केवल कॉलेज की प्रसिद्धि न देखें। वहां की फैकल्टी, अस्पताल में मरीजों की संख्या, इंटर्नशिप की गुणवत्ता, शोध के अवसर, हॉस्टल और अन्य सुविधाओं पर भी ध्यान दें। यदि सरकारी कॉलेज नहीं मिल रहा है, तो निजी कॉलेज में प्रवेश लेने से पहले उसकी फीस और पूरे कोर्स का खर्च अच्छी तरह समझ लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमबीबीएस ही सब कुछ नहीं है 

अक्सर छात्र केवल एमबीबीएस को ही सफलता मान लेते हैं, जबकि मेडिकल क्षेत्र में कई शानदार विकल्प मौजूद हैं। यदि आपकी रैंक के अनुसार एमबीबीएस संभव नहीं है, तो बीडीएस, बीएएमएस, बीएचएमएस, बीएससी नर्सिंग, फिजियोथेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी और अन्य हेल्थ साइंस कोर्स भी बेहतरीन कॅरिअर विकल्प हो सकते हैं। इन क्षेत्रों में भी योग्य पेशेवरों की मांग लगातार बढ़ रही है।

खुद को असफल न मानें

रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक न आने पर दुख होना स्वाभाविक है। लेकिन, सोशल मीडिया पर दूसरों की सफलता देखकर खुद को कमतर न आंकें। कुछ दिन खुद को संभालने के लिए दें। परिवार और दोस्तों से खुलकर बात करें। यह समझने की कोशिश करें कि इस बार कहां कमी रह गई।

सोच-समझकर फैसला करें

ड्रॉप लेना तभी सही निर्णय है, जब आपके भीतर दोबारा पूरे समर्पण के साथ तैयारी करने का आत्मविश्वास हो। किसी दबाव में आकर कोई भी फैसला लेना सही नहीं है। यदि आपको लगता है कि थोड़े बेहतर मार्गदर्शन और अनुशासित तैयारी से आपकी रैंक में बड़ा सुधार हो सकता है, तभी ड्रॉप लें। अन्यथा अपने लिए दूसरे कॅरिअर विकल्पों पर भी गंभीरता से विचार करें।

ईमानदारी से विश्लेषण करें

यदि आप दोबारा परीक्षा देना चाहते हैं, तो केवल पहले जैसा पढ़ने से काम नहीं चलेगा। यह समझना जरूरी है कि गलती कहां हुई। क्या आपकी अवधारणाएं कमजोर थीं? क्या आपने पर्याप्त मॉक टेस्ट नहीं दिए? आपको सही मार्गदर्शन मिला या नहीं? क्या परीक्षा के दौरान घबराहट ने प्रदर्शन प्रभावित किया? इन सवालों के जवाब आपको अगली तैयारी की सही दिशा देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें