फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Best Medical College: नीट यूजी रिजल्ट के बाद शुरू होगी दाखिले की दौड़, इन संस्थानों में रहेगी एडमिशन की होड़

Wed, 07 Sep 2022 10:52 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG Result 2022: इस साल इसमें मुकाबला काफी ठफ रहा है क्योंकि देश भर में 1.70 लाख सीटों के लिए साढ़े 18 लाख उम्मीदवारों ने नीट यूजी परीक्षा में भाग लिया है।
विज्ञापन
Top 10 Medical Colleges - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

India's Top 10 Medical Colleges: स्नातक स्तरीय मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नीट यूजी प्रवेश परीक्षा में लाखों छात्र किस्मत आजमाते हैं। इस साल इसमें मुकाबला काफी ठफ रहा है क्योंकि देश भर में 1.70 लाख सीटों के लिए साढ़े 18 लाख उम्मीदवारों ने नीट यूजी परीक्षा में भाग लिया है। इनमें से जो सफल होंगे वे रैंक के अनुसार, टॉप मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेने के प्रयास करेंगे। इनमें सबसे पहली प्राथमिकता एम्स दिल्ली में दाखिला लेने की होती है। क्योंकि मेडिकल एजुकेशन सेक्टर में चिकित्सा स्नातक की सफलता काफी हद तक उस संस्थान पर निर्भर करती है जहां छात्र अपनी मेडिकल पढ़ाई पूरी करते हैं। 

विज्ञापन

NEET UG Result और ऑल इंडिया रैंक के आधार पर प्रवेश

इसलिए, अधिकतर छात्र जब कक्षा नौवीं और दसवीं के साथ ही नीट यूजी की तैयारी करने लग जाते हैं। साथ कक्षा 12वीं में आने के साथ ही वे किस मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेना के ख्वाब बुनने लग जाते हैं। देश-विदेश सभी जगह मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले नीट यूजी के स्कोर पर ही होते हैं। ऐसे में उम्मीदवारों के नीट यूजी का स्कोर बहुत मायने रखता है। निजी और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश और पाठ्यक्रम भी रैंक के आधार पर ही काउंसलिंग के दौरान आवंटित किया जाता है। इस वर्ष, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली एनआईआरएफ रैंकिंग के अनुसार भारत में शीर्ष मेडिकल कॉलेज के रूप में उभरा है। 

NIRF Ranking से करें सर्वश्रेष्ठ संस्थान का चुनाव

मेडिकल एजुकेशन में करिअर बनाने एवं एक सफल चिकित्सक बनने के लिए किस कॉलेज में दाखिला लिया जाए या कौनसा कॉलेज अकादमिक गुणवत्ता के अनुसा बढ़िया रहेगा इसका निर्णय करने के लिए छात्रों को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष जारी की जाने वाली राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क रैंकिंग (NIRF Ranking) का अनुसरण करना चाहिए। इसमें भाग लेने वाले शैक्षणिक संस्थानों का बुनियादी ढांचे, संकाय, प्लेसमेंट, अकादमिक प्रदर्शन और अन्य जैसे कुछ प्रमुख मानकों पर रैंकिंग दी जाती है। आपकी सुविधा के लिए, एनआईआरएफ रैंकिंग के अनुसार देश के शीर्ष 10 मेडिकल कॉलेजों की सूची दी है: -
 
विज्ञापन

क्र सं मेडिकल कॉलेज का नाम एनआईआरएफ रैंकिंग स्कोर
1 ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS), दिल्ली 91.6
2 पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़ 79
3 क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC), वेल्लोर 72.84
4 नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ और न्यूरो साइंस (NIMHANS), बेंगलुरु 71.56
5 बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), वाराणसी 68.12
6 जवाहरलाल पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER), पुड्डुचेरी 67.64
7 संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (SGPGI), लखनऊ 67.18
8 अमृता विश्व विद्यापीठम (AVV), कोयम्बटूर 66.49
9 श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी (SCTIMST), तिरुवनंतपुरम 65.17
10 कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज (KMC), मणिपाल 63.89
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें