21 जून को ऑफलाइन मोड में परीक्षा, 3.15 घंटे का मिलेगा समय
एजेंसी ने साफ किया है कि नीट यूजी की दोबारा परीक्षा 21 जून 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देश और विदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। एनटीए की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। इसमें परीक्षा से जुड़ी औपचारिकताओं का समय भी शामिल रहेगा। परीक्षा पहले की तरह पेन और पेपर मोड यानी ऑफलाइन माध्यम में आयोजित होगी।
13 भाषाओं में आयोजित होगी परीक्षा
एनटीए ने बताया कि पुनर्परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। इनमें असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं।
एजेंसी के अनुसार परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश और नियम पहले जारी किए गए इंफॉर्मेशन बुलेटिन के अनुसार ही लागू रहेंगे।
कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा
एनटीए ने नोटिस में साफ किया है कि परीक्षा शहर बदलने या पता अपडेट करने के लिए उम्मीदवारों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। हालांकि, उम्मीदवार अन्य किसी जानकारी में सुधार नहीं कर सकेंगे।
एजेंसी ने कहा है कि केवल वर्तमान पता और परीक्षा शहर में ही बदलाव की अनुमति दी गई है। इसके अलावा आवेदन पत्र में किसी अन्य प्रकार का सुधार स्वीकार नहीं किया जाएगा।
| गतिविधियां |
विवरण |
| ऑनलाइन आवेदन विंडो में वर्तमान पता और परीक्षा शहर की पसंद अपडेट करना |
उम्मीदवार 15 मई से 21 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक) अपनी वर्तमान पता जानकारी और पहली व दूसरी पसंद के परीक्षा शहर अपडेट कर सकते हैं |
| उम्मीदवार द्वारा देय शुल्क |
उम्मीदवार से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा |
| विवरण में संशोधन |
वर्तमान पता और परीक्षा शहर के विकल्प के अलावा किसी अन्य जानकारी में सुधार की अनुमति नहीं होगी |
| परीक्षा शहर सूचना जारी होना |
इसकी जानकारी बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी |
| एनटीए वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड |
इसकी जानकारी बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी |
| परीक्षा की तिथि |
21 जून 2026 (रविवार) |
| परीक्षा का समय |
दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक (परीक्षा औपचारिकताओं के समय सहित) |
| नीट यूजी 2026 परीक्षा केंद्र |
एडमिट कार्ड में दर्शाए अनुसार |
| रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स और आंसर-की जारी होना |
इसकी जानकारी बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी |
| वेबसाइट |
nta.ac.in और neet.nta.nic.in |
| परिणाम घोषणा |
इसकी जानकारी बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी |
ग्राफिक पर क्लिक कर पूरी खबर पढ़ें:
बाद में जारी होंगे सिटी इंटिमेशन और एडमिट कार्ड
एनटीए ने बताया कि परीक्षा शहर की सूचना और एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
आधिकारिक नोटिस यहां देखें...
ऐसे मिलेगी सहायता
यदि किसी उम्मीदवार को नीट यूजी 2026 से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी चाहिए, तो वे एनटीए हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं। उम्मीदवार 011-40759000 और 011-69227700 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल के जरिए भी सहायता प्राप्त की जा सकती है।