स्टेट रैंक-1 को मिले 700 अंक
केईए की जारी मेरिट लिस्ट के अनुसार, ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 20 प्राप्त करने वाले उम्मीदवार को कर्नाटक स्टेट रैंक-1 मिली है। इस उम्मीदवार ने नीट यूजी 2026 में 720 में से 700 अंक हासिल किए हैं। कर्नाटक की वैष्णवी दास को एआईआर 20 प्राप्त हुई थी। सामान्य वर्ग की इस छात्रा का पर्सेंटाइल 99.997899 रहा।
मेरिट लिस्ट में दूसरे से पांचवें स्थान तक ऐसे उम्मीदवार हैं जिन्होंने 695 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, टॉप-50 में जगह बनाने वाले उम्मीदवारों के अंक 664 या उससे अधिक हैं।
मेरिट लिस्ट में 69,170 उम्मीदवार शामिल
कर्नाटक की प्रोविजनल स्टेट मेरिट लिस्ट में कुल 69,170 उम्मीदवारों को शामिल किया गया है। सूची में सबसे अंतिम स्थान पर मौजूद उम्मीदवार के 177 अंक हैं। यह मेरिट लिस्ट 21 जून 2026 को आयोजित नीट यूजी परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की गई है।
अब मेरिट लिस्ट में शामिल और पात्र उम्मीदवारों को एमबीबीएस, बीडीएस तथा आयुष (आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए केईए की काउंसलिंग प्रक्रिया में पंजीकरण करना होगा।
पूरी मेरिट लिस्ट पीडीएफ यहां देखें...
मेरिट लिस्ट में क्या-क्या जानकारी दी गई है?
जारी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट में उम्मीदवारों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल हैं। इनमें मुख्य रूप से-
- उम्मीदवार का रोल नंबर
- नीट यूजी 2026 स्कोर
- ऑल इंडिया रैंक (एआईआर)
- कर्नाटक स्टेट रैंक
- अन्य आवश्यक विवरण
यह सूची केवल राज्य स्तरीय मेडिकल और डेंटल काउंसलिंग के उद्देश्य से जारी की गई है।
समान अंक आने पर कैसे तय होगी रैंक?
यदि दो या अधिक उम्मीदवारों के नीट यूजी 2026 में समान अंक आते हैं, तो रैंक तय करने के लिए तय टाई-ब्रेकिंग नियम लागू होंगे।
- सबसे पहले बायोलॉजी में अधिक अंक पाने वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी।
- यदि इसके बाद भी बराबरी बनी रहती है तो केमिस्ट्री के अंक देखे जाएंगे।
- फिर कम गलत उत्तर देने वाले उम्मीदवार को वरीयता मिलेगी।
- अगर इसके बाद भी स्थिति समान रहती है, तो अधिक आयु वाले उम्मीदवार को मेरिट लिस्ट में ऊपर स्थान दिया जाएगा।
एमबीबीएस सीटों के मुकाबले दावेदार कहीं ज्यादा
इस वर्ष नीट यूजी 2026 परीक्षा में लगभग 11.21 लाख उम्मीदवार सफल हुए हैं। वहीं, पूरे देश में एमबीबीएस की कुल 1,36,939 सीटें उपलब्ध हैं। यानी औसतन एक एमबीबीएस सीट के लिए करीब आठ उम्मीदवार दावेदारी कर रहे हैं। ऐसे में मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए काउंसलिंग के दौरान प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी रहने की संभावना है।
कैसे डाउनलोड करें नीट यूजी की रैंक लिस्ट?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से मेरिट लिस्ट देख सकते हैं-
- केईए की आधिकारिक वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Admission सेक्शन खोलें।
- UGNEET 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- Karnataka NEET UG Rank List 2026 पीडीएफ डाउनलोड करें।
- पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोजने के लिए Ctrl + F का उपयोग करें।
- भविष्य के लिए मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।