फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG Final Answer Key 2023: नीट यूजी परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक

Thu, 15 Jun 2023 08:27 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी परीक्षा 2023 की फाइनल आंसर की आज यानी 15 जून 2023 को जारी कर दी है।
विज्ञापन
neet ug Answer Key 2023 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG Answer Key OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी परीक्षा 2023 की फाइनल आंसर की आज यानी 15 जून 2023 को जारी कर दी है। फाइनल आंसर की 07 मई और 06 जून 2023 की परीक्षा के लिए जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

बता दें कि NEET UG परीक्षा 07 मई, 2023 को देश भर में और 06 जून को मणिपुर में आयोजित की गई थी। परिणाम 13 जून, 2023 को घोषित किए गए थे।

 

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले NTA NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।

  • नीट यूजी फाइनल आंसर की 2023 लिंक पर क्लिक करें।

  • एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी, जहां उम्मीदवार अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं।

  • फाइल डाउनलोड करें।

  • आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 13 जून 2023 को स्नातक मेडिकल दाखिला परीक्षा नीट यूजी 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है। तमिलनाडु के प्रबंजन जे और आंध्र प्रदेश के बोरा वरुण चक्रवर्ती ने 99.99 पर्सेंटाइल के साथ नीट परीक्षा में टॉप किया है। NTA की ओर से बताया गया कि सफल हुए उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश से हैं। उसके बाद महाराष्ट्र और राजस्थान का नंबर है।
विज्ञापन

इन शहरों के साथ 13 भाषाओं में परीक्षा

नीट यूजी परीक्षा 13 भाषाओं (असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू) में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा भारत के बाहर अबू धाबी, बैंकॉक, कोलंबो, दोहा, काठमांडू, कुआलालंपुर, लागोस, मनामा, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर के साथ-साथ दुबई और कुवैत सिटी में भी आयोजित की गई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें