फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MBBS-BDS में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक, जानें नीट यूजी परीक्षा की तिथि

Sat, 28 Dec 2019 11:06 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

देशभर के मेडिकल, एम्स और जिपमर में एमबीबीएस और बीडीएस प्रोग्राम में यदि अभी तक दाखिले के लिए नीट यूजी प्रवेश परीक्षा आवेदन पत्र नहीं भरा है तो छात्र नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की वेबसाइट पर 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा तीन मई को आयोजित होगी। आवेदन पत्र में जम्मू कश्मीर के छात्रों को छोड़कर अन्य राज्यों के छात्रों को अपना स्टेट कोटा का विकल्प भरना अनिवार्य है। जम्मू कश्मीर के छात्र सेंट्रल व स्टेट दोनों विकल्प भर सकते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मार्केट में बढ़ती मांग को देखकर IIT ने उठाया बड़ा कदम, शुरू की नई बैचलर पढ़ाई

एनटीए प्रबंधन के मुताबिक प्रवेश परीक्षा की सभी जानकारियां एनटीए वेबसाइट पर अपलोड हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र 31 दिसंबर तक और ऑनलाइन फीस एक जनवरी 2020 की रात 11.50 बजे तक भरी जा सकती है। सामान्य वर्ग के छात्रों को पंद्रह सौ रुपये, सामान्य वर्ग के ईडब्ल्यूएस, ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर के छात्रों को 14 सौ रुपये  और एससी, एसटी, दिव्यांग व ट्रांसजेंडर वर्ग के छात्रों को आठ सौ रुपये प्रवेश परीक्षा आवेदन शुल्क देना पड़ेगा। ऑनलाइन फीस के साथ जीएसटी का अतिरिक्त शुल्क भी लगेगा।
विज्ञापन


40 छात्रों पर एक जैमर से निगरानी:
परीक्षा में नकल पर नकेल कसने के लिए जैमर का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए 40 छात्रों पर एक जैमर लगाया जाएगा जिससे मोबाइल, ब्लूटूथ या किसी अन्य तकनीक से भी नकल करना संभव नहीं होगा। परीक्षा केंद्र में शिक्षक भी मोबाइल फोन लेकर नहीं जाएंगे। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी के माध्यम से एनटीए ऑनलाइन निगरानी रखेगी।  
विज्ञापन


16 लाख छात्रों के भाग लेने की संभावना:
नीट यूजी 2020 में करीब 16 लाख छात्रों के परीक्षा देने की संभावना है। पिछले साल 15.50 लाख छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। इस बार एम्स और जिपमर में एमबीबीएस और बीडीएस प्रोग्राम में दाखिला नीट यूजी 2020 के आधार पर होगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें