सीट आवंटन और कॉलेज रिपोर्टिंग की प्रक्रिया
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी 5 अगस्त से राउंड 1 की सीट आवंटन प्रक्रिया शुरू करेगी और 6 अगस्त को सीट आवंटन का रिजल्ट जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को सीटें मिलेंगी, उन्हें 7 अगस्त से 11 अगस्त 2025 के बीच संबंधित मेडिकल कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। अगर कोई छात्र तय समय में रिपोर्ट नहीं करता है, तो उसकी आवंटित सीट रद्द कर दी जाएगी।
| प्रक्रिया |
तिथि |
| रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि |
3 अगस्त (दोपहर 1 बजे) |
| फीस भुगतान की अंतिम तिथि |
3 अगस्त (शाम 4 बजे) |
| चॉइस फिलिंग |
4 अगस्त (रात 11:59 बजे तक) |
| चॉइस लॉकिंग |
4 अगस्त (शाम 4 बजे से 11:59 बजे तक) |
| सीट प्रोसेसिंग |
5 अगस्त 2025 |
| सीट अलॉटमेंट रिजल्ट |
6 अगस्त 2025 |
| रिपोर्टिंग डेट्स |
7 से 11 अगस्त 2025 |
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
नीट यूजी काउंसलिंग के समय जिन प्रमुख दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, वे इस प्रकार हैं:
- नीट यूजी स्कोरकार्ड
- परीक्षा का एडमिट कार्ड
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट)
- पासपोर्ट साइज की 8 फोटो
- प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
छात्रों को सलाह दी जाती है कि दस्तावेज स्कैन करते समय स्पष्ट और ओरिजिनल कॉपी ही अपलोड करें। फर्जी या अधूरे दस्तावेज मिलने पर काउंसलिंग में भाग नहीं लेने दिया जाएगा।