नीट यूजी काउंसलिंग कब शुरू होगी?
| काउंसलिंग राउंड |
रजिस्ट्रेशन शुरू |
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि |
सीट आवंटन परिणाम |
| राउंड-1 |
5 अगस्त 2026 |
12 अगस्त 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक) |
17 अगस्त 2026 |
| राउंड-2 |
25 अगस्त 2026 |
29 अगस्त 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक) |
2 सितंबर 2026 |
| राउंड-3 |
11 सितंबर 2026 |
15 सितंबर 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक) |
18 सितंबर 2026 |
| ऑनलाइन स्ट्रे वैकेंसी राउंड |
28 सितंबर 2026 |
30 सितंबर 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक) |
3 अक्तूबर 2026 |
उम्मीदवार राउंड-3 तक ही सीट अपग्रेड का विकल्प चुन सकेंगे। इसके बाद यदि कोई अभ्यर्थी आवंटित सीट पर प्रवेश ले लेता है, तो वह सीट छोड़कर आगे की किसी काउंसलिंग में भाग नहीं ले सकेगा। चारों राउंड का विस्तृत शेड्यूल उम्मीदवार
यहां क्लिक करके देख सकते हैं...
किन सीटों के लिए होगी काउंसलिंग?
एमसीसी ऑनलाइन माध्यम से इन सीटों के लिए काउंसलिंग आयोजित करेगा-
- ऑल इंडिया कोटा (AIQ) की 15% सीटें
- डीम्ड विश्वविद्यालयों की 100% सीटें
- एम्स (AIIMS)
- जिपमेर (JIPMER)
- दिल्ली विश्वविद्यालय, बीएचयू, एएमयू और जामिया मिल्लिया इस्लामिया जैसे केंद्रीय विश्वविद्यालय
- ईएसआईसी इंस्योर्ड पर्सन (IP) कोटा
- कुछ केंद्रीय बीएससी नर्सिंग संस्थान
- AFMC (केवल पंजीकरण प्रक्रिया)
रजिस्ट्रेशन फीस और सिक्योरिटी डिपॉजिट कितना है?
AIQ, AIIMS, JIPMER और केंद्रीय विश्वविद्यालय:
- सामान्य/ईडब्ल्यूएस: 1,000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस + 10,000 रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट
- SC/ST/OBC/PwD: 500 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस + 5,000 रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट
डीम्ड यूनिवर्सिटी:
- 5,000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस (नॉन-रिफंडेबल)
- 2,00,000 रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट (रिफंडेबल)
यदि उम्मीदवार राउंड-2 या उसके बाद सीट मिलने के बावजूद प्रवेश नहीं लेते हैं, तो सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त किया जा सकता है।
नीट यूजी काउंसलिंग का सिक्योरिटी डिपॉजिट कब वापस मिलेगा?
सिक्योरिटी डिपॉजिट की राशि सभी काउंसलिंग राउंड पूरे होने के बाद उसी बैंक खाते में वापस भेजी जाएगी, जिससे भुगतान किया गया था। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि प्रक्रिया पूरी होने तक अपना बैंक खाता सक्रिय रखें।
इस बार काउंसलिंग हुआ ये अहम बदलाव
इस वर्ष एमसीसी ने काउंसलिंग प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए फ्रीज और फ्लोट विकल्प लागू किए हैं।
- फ्रीज विकल्प चुनने का अर्थ है कि उम्मीदवार अपनी आवंटित को सीट स्वीकार कर रहा है और आगे अपग्रेड नहीं चाहता। ये विकल्प चुनने वालों को संबंधित संस्थान में जाकर दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- फ्लोट विकल्प चुनने वाले उम्मीदवार अगले राउंड में बेहतर सीट मिलने का इंतजार कर सकेंगे। ऐसे उम्मीदवारों को कॉलेज जाने की जरूरत नहीं होगी। वे अपने दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करेंगे और संबंधित संस्थान ऑनलाइन सत्यापन करेगा।
आरक्षण का नियम क्या रहेगा?
ऑल इंडिया कोटा, एम्स और केंद्रीय संस्थानों में केंद्र सरकार की आरक्षण नीति लागू होगी-
- अनुसूचित जाति (SC) : 15%
- अनुसूचित जनजाति (ST) : 7.5%
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) : 27%
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) : 10%
- PwD उम्मीदवारों के लिए 5% क्षैतिज आरक्षण