अपग्रेडेशन का विकल्प कैसे चुनें?
सीट आवंटन के बाद अभ्यर्थियों को यह तय करना होगा कि वे मिली हुई सीट स्वीकार करना चाहते हैं या अगले राउंड में बेहतर कॉलेज के लिए जाना चाहते हैं।
- यदि अभ्यर्थी मौजूदा सीट से संतुष्ट हैं, तो Willingness for Upgradation में 'No' चुनकर पासवर्ड और ओटीपी के माध्यम से अपनी पसंद की पुष्टि करनी होगी।
- अगर बेहतर कॉलेज के लिए अगले राउंड में भाग लेना चाहते हैं, तो 'Yes' विकल्प चुनकर ओटीपी सत्यापन पूरा करना होगा।
दस्तावेज अपलोड और सत्यापन कैसे होगा?
सभी अभ्यर्थियों को जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। दस्तावेज दो तरीकों से जमा किए जा सकते हैं।
- पहला, उन्हें मैन्युअली अपलोड किया जा सकता है।
- दूसरा, डिजिलॉकर के माध्यम से दस्तावेज सीधे प्राप्त किए जा सकते हैं।
दस्तावेज अपलोड करने के बाद उनका प्रीव्यू देखकर पुष्टि करनी होगी और Upload Finally पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थी अपनी Provisional Allotment Letter डाउनलोड कर सकेंगे। इस पत्र में नोडल अधिकारी का नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी उपलब्ध होगी।
यदि अभ्यर्थी ने अपग्रेडेशन नहीं चुना है, तो उन्हें मूल दस्तावेजों के सत्यापन के लिए आवंटित कॉलेज में स्वयं उपस्थित होना होगा। वहीं, अपग्रेडेशन का विकल्प चुनने वाले अभ्यर्थियों को अपने दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन कराने के लिए नोडल अधिकारी से संपर्क करना होगा।
दस्तावेजों में त्रुटि मिलने पर क्या करें?
यदि दस्तावेजों में कोई कमी या त्रुटि पाई जाती है, तो इसकी सूचना एसएमएस और ईमेल के माध्यम से दी जाएगी। ऐसी स्थिति में इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- अभ्यर्थी को लॉग इन कर View & Remove Discrepancy विकल्प पर जाना होगा।
- संबंधित दस्तावेज चुनकर Remove Discrepancy पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद सही दस्तावेज दोबारा अपलोड कर प्रत्येक फाइल को Self Verified के रूप में प्रमाणित करना होगा।
- अंत में Save Finally पर क्लिक करना होगा।
आगे के राउंड और काउंसलिंग से बाहर निकलने का विकल्प
यदि अभ्यर्थी अपग्रेडेशन का विकल्प चुनते हैं, तो उन्हें दूसरे राउंड में भी यही प्रक्रिया दोहरानी होगी। हालांकि, तीसरे राउंड में अपग्रेडेशन का विकल्प उपलब्ध नहीं होगा।
अगर कोई अभ्यर्थी किसी भी चरण में काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर निकलना चाहता है, तो वह होम पेज पर Withdrawal for Counselling विकल्प का उपयोग कर सकता है।
इसके लिए निर्धारित घोषणा पढ़नी होगी, हस्ताक्षरित अंडरटेकिंग की पीडीएफ अपलोड करनी होगी और हाई सिक्योरिटी पासवर्ड के माध्यम से पुष्टि करनी होगी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थी विड्रॉल कन्फर्मेशन डाउनलोड कर सकते हैं।
सहायता के लिए यहां करें संपर्क
काउंसलिंग से जुड़ी किसी भी सहायता या जानकारी के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं।
- टोल फ्री नंबर: 1800-102-7637
- ईमेल: mcc2026@gov.in