कैसे होगा सीट अलॉटमेंट?
एमसीसी के नोटिस के अनुसार, एनआरआई श्रेणी में सीट आवंटन प्राथमिकता प्रणाली पर आधारित होगा।
- प्राथमिकता 1- स्वयं एनआरआई उम्मीदवार और एनआरआई के बच्चे।
- प्राथमिकता 2- एनआरआई वार्डों के प्रथम और द्वितीय श्रेणी के रिश्तेदार।
आवंटन प्रक्रिया चरणबद्ध होगी। पहले प्राथमिकता 1 के उम्मीदवारों को मौका मिलेगा। शेष सीटें प्राथमिकता 2 उम्मीदवारों को दी जाएंगी।