फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG Counselling 2025: दूसरे राउंड की नीट यूजी काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, 15 तारीख तक च्वॉइस फिलिंग का मौका

Sat, 13 Sep 2025 06:15 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG 2025 Counselling: एमसीसी ने नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-2 का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। उम्मीदवार अब 15 सितंबर तक राउंड-2 के लिए विकल्प भर सकेंगे। परिणाम 17 सितंबर को आएगा और 18-25 सितंबर तक रिपोर्टिंग होगी। राउंड-3 के लिए पंजीकरण 29 सितंबर से शुरू होगा।
 
विज्ञापन
MCC NEET UG Counselling 2025 - फोटो : L- Adobe Stock, R- mcc.nic.in.
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG 2025 Round 2: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) 2025 की काउंसलिंग का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। नई तिथियों के अनुसार, अब उम्मीदवार 15 सितंबर 2025 तक दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए अपनी पसंद दर्ज कर सकते हैं। विकल्प लॉक करने की सुविधा 14 से 15 सितंबर तक उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन


दूसरे चरण की सीट आवंटन प्रक्रिया का परिणाम 17 सितंबर को घोषित किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को इस दौर में सीटें मिलेंगी, उन्हें 18 से 25 सितंबर 2025 तक रिपोर्टिंग और दाखिला प्रक्रिया पूरी करनी होगी। वहीं, तीसरे चरण की काउंसलिंग 29 सितंबर से शुरू होकर 5 अक्तूबर 2025 तक चलेगी।

इससे पहले MCC ने चरण-2 सीट मैट्रिक्स में 197 नई सीटें जोड़े जाने और एनआरआई (NRI) दस्तावेज़ों के सत्यापन के चलते काउंसलिंग की अवधि बढ़ाई थी। हालांकि, उस समय संशोधित तिथियां घोषित नहीं की गई थीं।

विज्ञापन

हाल ही में 197 सीटों का हुआ इजाफा

जो उम्मीदवार पहले ही अपनी पसंद जमा कर चुके हैं, वे अब नई जोड़ी गई सीटों को भी अपनी सूची में शामिल कर सकते हैं। पहले दौर के बाद जारी सीट मैट्रिक्स के अनुसार, कुल 1,134 नई सीटें एमबीबीएस (MBBS) और बीडीएस (BDS) पाठ्यक्रमों के लिए उपलब्ध हैं। इसके अलावा, 7,088 वर्चुअल रिक्त सीटें और 13,501 स्पष्ट रिक्त सीटें एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग (BSc Nursing) कोर्सों में उपलब्ध हैं। इनमें हाल ही में जोड़ी गई 197 सीटें शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन

संशोधित कार्यक्रम


राउंड 2
  • चॉइस फिलिंग: 5 सितंबर से 15 सितंबर 2025
  • चॉइस लॉकिंग: 14 सितंबर दोपहर 1 बजे से 15 सितंबर सुबह 8 बजे तक
  • सीट आवंटन प्रक्रिया: 15 से 16 सितंबर 2025
  • परिणाम व संस्थानों द्वारा डेटा सत्यापन: 17 सितंबर 2025
  • रिपोर्टिंग/जॉइनिंग: 18 से 25 सितंबर 2025

राउंड 3
  • टेंटेटिव सीट मैट्रिक्स का सत्यापन: 27 से 28 सितंबर 2025
  • पंजीकरण/शुल्क भुगतान: 29 सितंबर से 5 अक्तूबर 2025 (शुल्क भुगतान 5 अक्तूबर दोपहर 3 बजे/रात 11:55 बजे तक)
  • चॉइस फिलिंग: 30 सितंबर से 5 अक्तूबर 2025
  • चॉइस लॉकिंग: 5 अक्तूबर शाम 4 बजे से रात 11:55 बजे तक
  • सीट आवंटन प्रक्रिया: 6 से 7 अक्तूबर 2025
  • परिणाम व डेटा सत्यापन: 8 अक्तूबर 2025
  • रिपोर्टिंग/जॉइनिंग: 9 से 17 अक्तूबर 2025

उम्मीदवार MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर संशोधित शेड्यूल देख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें