जरूरी दस्तावेज
यदि कोई अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड नहीं कर पाता है, तो वह 25 और 26 सितंबर 2025 को अपने चयनित परीक्षा शहर के नोडल परीक्षा केंद्र पर जाकर प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकता है। इसके लिए उन्हें अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र की एक प्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो (जो अपलोड किए गए फोटो के समान हों) और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com या ubse.uk.gov.in पर जाएं।
- अब यूटीईटी 2025 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण संख्या और पासवर्ड या नाम और जन्म तिथि दर्ज करें।
- सबमिट (Submit) बटन पर क्लिक करें।
- अपना एडमिट कार्ड स्क्रीन पर देखें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट अवश्य लें।