नोट कर लें ये तिथियां
विकल्प भरने की अंतिम तिथि 20 अगस्त रात 11.55 बजे तक है। सर्वर समय के अनुसार चॉइस लॉकिंग 20 अगस्त को शाम 04:00 बजे से 20 अगस्त को रात 11:55 बजे तक उपलब्ध रहेगी। सीट आवंटन की प्रक्रिया 21 अगस्त से 22 अगस्त तक की जाएगी। सीट आवंटन परिणाम 23 अगस्त को प्रदर्शित किया जाएगा।
रिपोर्टिंग/ज्वाइनिंग 24 अगस्त से 29 अगस्त, 2024 तक की जाएगी और संस्थानों द्वारा ज्वाइन किए गए उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन 30 अगस्त से 31 अगस्त, 2024 तक किया जाएगा।
नीट यूजी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण 14 अगस्त, 2024 को शुरू हुआ था। राउंड 1 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त, 2024 तक है। भुगतान सुविधा सर्वर समय के अनुसार 20 अगस्त, 2024 को दोपहर 03:00 बजे तक उपलब्ध होगी।
आवेदन शुल्क और सुरक्षा जमा राशि आधिकारिक विवरणिका पर जांची जा सकती है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार MCC की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग विकल्प कैसे भरें?
वे सभी अभ्यर्थी जिन्होंने अपना पंजीकरण करा लिया है, नीचे दिए गए चरणों का पालन करके विकल्प भर सकते हैं।
- एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध MCC NEET UG काउंसलिंग 2024 राउंड 1 चॉइस फिलिंग लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- एक बार हो जाने पर, विकल्प भरें।
- सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।