फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG Counselling 2023: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 के लिए आज से करें पंजीकरण, 5 सितंबर तक च्वाइस लॉकिंग

Thu, 31 Aug 2023 12:43 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG Counselling 2023: निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नीट यूजी की काउंसलिंग के तीसरे राउंड के लिए पंजीकरण की शुरुआत आज, यानी 31 अगस्त, 2023 से होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - mcc.nic.in पर राउंड 3 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
NEET UG Counselling - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG Counselling 2023: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) आज से नीट यूजी की काउंसलिंग के तीसरे राउंड के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू करने वाली है। जिन भी उम्मीदवारों को राउंड 1 या 2 में सीटें आवंटित नहीं हुई थी, वे आधिकारिक वेबसाइट - mcc.nic.in पर जाकर इस राउंड के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। लिंक के एक्टिवेट हो जाने के बाद छात्र अपना पंजीकरण फॉर्म सबमिट कर पाएंगे।

विज्ञापन

आज से करें पंजीकरण


शेड्यूल के अनुसार, राउंड 3 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 31 अगस्त, 2023 से 4 सितंबर, 2023 तक चलेगी। शेड्यूल में कहा गया है कि विंडो 31 अगस्त को दोपहर 12 बजे खुल जायेगी और 4 सितंबर को रात 8 बजे बंद हो जाएगी। विकल्प भरने की प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू होकर 5 सितंबर, 2023 रात्रि 11.55 बजे तक चलेगी।

च्वाइस लॉकिंग


उम्मीदवार 5 सितंबर 2023 को दोपहर 3 बजे से रात 11.55 बजे तक सर्वर समय के अनुसार चॉइस लॉकिंग पूरी कर सकते हैं। भरे गए और लॉक किए गए विकल्पों के आधार पर, एमसीसी 6 सितंबर, 2023 से 7 सितंबर, 2023 तक सीट आवंटन की प्रक्रिया करेगा।

सीट आवंटन परिणाम 8 सितंबर को


राउंड 3 के लिए सीट आवंटन परिणाम 8 सितंबर, 2023 को जारी किया जाएगा। पिछले रुझानों के अनुसार, एमसीसी पहले प्रोविजनल सीट आवंटन जारी करेगा और उम्मीदवारों द्वारा प्रश्न भेजने के बाद, अंतिम सीट आवंटन परिणाम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

10 सितंबर को करना होगा रिपोर्ट


जिन लोगों को सीटें आवंटित की जाएंगी, उन्हें 10 सितंबर, 2023 से 18 सितंबर, 2023 तक अपने संबंधित आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें