एमसीसी ने जारी किया नोटिफिकेशन
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट यूजी काउंसलिंग को लेकर महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी किया है। एमससी ने नोटिस में कहा कि जिन उम्मीदवारों ने एनटीए वेबसाइट पर खुद को दिव्यांग के रूप में पंजीकृत किया है और दिव्यांगता आरक्षण का लाभ उठाना चाहते हैं, उन्हें यूजी काउंसलिंग के राउंड -1 की शुरुआत से पहले ऑनलाइन मोड के माध्यम से नामित नीट दिव्यांगता प्रमाणन केंद्र में से किसी एक से जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्राप्त करना चाहिए। एमसीसी ने नोटिस में कुल 16 ऐसे केंद्रों की सूची भी जारी की है।
कब शुरू होगी काउंसलिंग?
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने NEET UG Counselling 2022 शुरू करने की तारीख का एलान आज 03 अक्तूबर, 2022 को कर दिया है। काउंसलिंग की शुरुआत 11 अक्तूबर, 2022 से कर दी जाएगी। इसके बाद सफल छात्र आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी पसंद के कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे। किसी भी अपडेट के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।