फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG Counselling: एआईक्यू सीटों के लिए कल से शुरू होगा मॉप अप राउंड पंजीकरण, ऐसे कर सकेंगे आवेदन

Sun, 27 Nov 2022 01:35 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली

सार

NEET UG Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) 28 नवंबर 2022 को ऑल इंडिया कोटा ( AIQ) सीटों के लिए NEET UG काउंसलिंग 2022 मॉप अप राउंड शुरू करेगी।
विज्ञापन
UP NEET UG Counselling, यूपी नीट काउंसलिंग, - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) 28 नवंबर 2022 को ऑल इंडिया कोटा ( AIQ) सीटों के लिए NEET UG काउंसलिंग 2022 मॉप अप राउंड शुरू करेगी। उम्मीदवार अपना पंजीकरण एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट  Mcc.nic.in पर कर सकते हैं। एमसीसी द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, नीट यूजी काउंसलिंग 28 नवंबर 2022 को 15% अखिल भारतीय कोटा, (AIQ) सीटों , डीम्ड और केंद्रीय संस्थान की सीटों के लिए शुरू होगी।

विज्ञापन

नीट काउंसलिंग में मॉप अप राउंड

नीट काउंसलिंग में मॉप अप राउंड दूसरा अंतिम चरण है। इस दौर में, जिन उम्मीदवारों ने नीट यूजी 2022 काउंसलिंग के लिए राउंड 1 और राउंड 2 में आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट - mcc.nic.in पर काउंसलिंग के लिए अपने नए आवेदन जमा कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों को पहले दो राउंड में सीट आवंटित नहीं हुई थी, वे भी इस राउंड के लिए आवेदन कर सकते हैं। नीट यूजी के उम्मीदवार जो राउंड 1 या राउंड 2 में काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर हो गए हैं, वे भी एमसीसी मॉप अप राउंड के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। मॉप अप राउंड के बाद, एमसीसी खाली बची हुई सीटों के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड शुरू करेगी। 

NEET UG Counselling 2022: मॉप अप राउंड की महत्वपूर्ण तिथियां

सीट  मॉप अप राउंड रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि
एआईक्यू सीटें 28 नवंबर 2022 से 06 दिसंबर 2022 तक। 13 दिसंबर, 2022 तक
डीम्ड + केंद्रीय संस्थान 28 नवंबर 2022 से 06 दिसंबर 2022 तक। 13 दिसंबर, 2022 तक
स्टेट काउंसलिंग 06  दिसंबर से 13 दिसंबर 2022 तक 18 दिसंबर, 2022 तक
विज्ञापन

बता दें कि चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय, उत्तर प्रदेश ने यूपी नीट यूजी सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। सीट आवंटन परिणाम पहले गुरुवार, 24 नवंबर को जारी होने वाला था, उसे स्थगित कर दिया गया था और अब शुक्रवार, 25 नवंबर, 2022 को जारी किया गया है। उम्मीदवार चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय, उत्तर प्रदेश (DGME UP) की आधिकारिक वेबसाइट dgme.up.gov.in और upneet.gov.in पर आधिकारिक अधिसूचना और आवंटन परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें