फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU UG Admission 2022: डीयू कल जारी करेगा स्पॉट राउंड के दूसरे दौर की खाली सीटों की सूची, ऐसे कर सकेंगे चेक

Sun, 27 Nov 2022 11:17 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली

सार

DU UG Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय 28 नवंबर को स्नातक (यूजी) कार्यक्रमों के लिए दूसरे दौर के स्पॉट प्रवेश की खाली सीटों की सूची जारी करेगा।
 
विज्ञापन
DU seat allocation - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DU UG Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय 28 नवंबर को स्नातक कार्यक्रमों के लिए स्पॉट एडमिशन के दूसरे दौर के लिए खाली सीटों की सूची जारी करेगा। उम्मीदवार डीयू की आधिकारिक वेबसाइट-admission.uod.ac के माध्यम से स्पॉट राउंड 2 प्रवेश के लिए डीयू स्नातक प्रवेश के लिए खाली सीटों की सूची देख सकते हैं। डीयू यूजी स्पॉट एडमिशन राउंड 2 शेड्यूल के अनुसार, विश्वविद्यालय 28 नवंबर को शाम पांच बजे स्पॉट राउंड 2 के लिए खाली सीटों की घोषणा करेगा। डीयू स्पॉट एडमिशन 2022 राउंड 1 में 8,680 छात्रों को सीट आवंटित की गई थी। इस राउंड में आवंटित सीट वाले छात्र दूसरे दौर में भाग नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन

 

दो दिसंबर को राउंड 2 आवंटन सूची की घोषणा

बता दें कि जिन उम्मीदवारों ने अपने डैशबोर्ड के माध्यम से स्पॉट एडमिशन 2 का विकल्प चुना है, वे डीयू यूजी प्रवेश 2022 स्पॉट राउंड 2 के लिए उपस्थित हो सकेंगे। जिन उम्मीदवारों को स्पॉट राउंड 1 में सीटें आवंटित की गई हैं, उनके प्रवेश 28 नवंबर को शाम 4 बजे ऑटो-लॉक हो जाएंगे। ऐसे उम्मीदवारों को अपना प्रवेश वापस लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवार 29 नवंबर (सुबह 10 बजे) और 30 नवंबर (शाम 4:59 बजे) के बीच स्पॉट राउंड 2 प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय दो दिसंबर (शाम पांच बजे) डीयू यूजी स्पॉट राउंड 2 आवंटन सूची घोषित करेगा।

 

विज्ञापन

CUET 2022 के आधार पर प्रवेश 

ध्यान रहे कि जिन उम्मीदवारों को स्पॉट राउंड 2 प्रवेश में सीटें आवंटित की जाएंगी, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर आवंटन की पुष्टि करनी होगी। जिन उम्मीदवारों को डीयू यूजी स्पॉट राउंड 1 आवंटन में सीट की दी गई थी, वे राउंड 2 में भाग नहीं ले पाएंगे। इस वर्ष, विश्वविद्यालय छात्रों को उनके कक्षा 12 के अंकों के बजाय कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET 2022) के माध्यम से प्रवेश दे रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें