NEET UG 2022 Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से अपनी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर नीट अंडर ग्रेजुएट काउंसलिंग 2022 के मॉप-अप राउंड हेतु एनआरआई कोटे की सूची जारी कर दी गई है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की सूची के अनुसार, नीट अंडर ग्रेजुएट के मॉप-अप राउंड में कुल 190 उम्मीदवार शामिल होने के पात्र हैं।
NEET UG Counselling: आवेदन करने की अंतिम तिथि दो दिसंबर
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने बताया कि पात्र उम्मीदवार नीट अंडर ग्रेजुएट मॉप-अप राउंड के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि दो दिसंबर तक और उससे पहले पंजीकरण कर सकते हैं। उम्मीदवारों और उनके संबंधित दस्तावेजों का आंतरिक सत्यापन संबंधित विश्वविद्यालयों से संबंद्ध संस्थानों द्वारा तीन दिसंबर, 2022 से चार दिसंबर, 2022 तक किया जा सकता है। इसके बाद मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से सीट आवंटन की प्रक्रिया पांच दिसंबर से छह दिसंबर तक की जाएगी।
NEET UG Counselling: अंतिम सीट आवंटन परिणाम सात दिसंबर को
इन सबके बाद मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से नीट अंडर ग्रेजुएट काउंसलिंग 2022 के प्रोविजनल सीट आवंटन जारी किया जाएगा। तत्पश्चात अंतिम सीट आवंटन परिणाम सात दिसंबर, 2022 को घोषित किया जाएगा और उम्मीदवार आठ दिसंबर, 2022 से 12 दिसंबर, 2022 तक कॉलेजों या संस्थानों को रिपोर्ट कर सकते हैं। वहीं, मॉप-अप राउंड के लिए अंडर ग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज के लिए स्टेट वाइज काउंसलिंग छह दिसंबर, 2022 से शुरू होगी और 13 दिसंबर, 2022 को बंद होगी।