फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU Ragging Case: रैगिंग मामले में विश्वविद्यालय ने की आरोपियों पर सख्त कार्रवाई, अब आगे नहीं कर पाएंगे यह काम

Wed, 30 Nov 2022 08:39 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Dibrugarh University Ragging Case: डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी रैगिंग केस मामले में विश्वविद्यालय की एंटी-रैगिंग कमेटी की बैठक के दौरान कई अहम एवं सख्त निर्णय लिए गए हैं।
विज्ञापन
Dibrugarh University Ragging Case - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Dibrugarh University Ragging Case: डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी रैगिंग केस मामले में विश्वविद्यालय की एंटी-रैगिंग कमेटी की बैठक के दौरान कई अहम एवं सख्त निर्णय लिए गए हैं। बैठक के दौरान समिति ने सर्वसम्मति से आरोपी चार छात्रों को पूरी तरह से निष्कासित कर दिया है। इतना ही नहीं, रैगिंग विरोधी समिति ने उन्हें सबक सिखाते हुए देश भर के किसी भी विश्वविद्यालय और संस्थान में अगले तीन साल तक प्रवेश लेने से वर्जित कर दिया है।  

विज्ञापन

डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी की एंटी-रैगिंग कमेटी की बैठक के बाद विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ परमानंद सोनोवाल ने कहा कि हमने चार छात्रों को पूरी तरह से निष्कासित कर दिया और उन्हें तीन साल के लिए देश के किसी अन्य संस्थान में प्रवेश से वंचित कर दिया। ताकि भविष्य में कोई भी छात्र इस तरह रैगिंग लेने का गंभीर अपराध में शामिल होने से पहले अपने करिअर को लेकर सोच -विचार कर करें। 
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें