NEET UG Counselling 2021 का दूसरा राउंड 7 फरवरी से शुरू होगा
राउंड 2 के लिए, सीट आवंटन का सत्यापन 7 से 8 फरवरी, 2022 के दौरान शिक्षण संस्थानों द्वारा किया जाएगा। पंजीकरण व शुल्क भुगतान 9 फरवरी, 2022 से शुरू होकर 14 फरवरी, 2022 तक दोपहर 12:00 बजे तक जारी रहेगी। भुगतान की सुविधा सर्वर टाइम के अनुसार 14 फरवरी को दोपहर 3:00 बजे तक और तीन घंटे तक उपलब्ध रहेगी। वहीं, पाठ्यक्रमों के विकल्पों को भरने की प्रक्रिया 10 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी, 2022 को रात 11:55 बजे खत्म होगी। यह प्रक्रिया 14 फरवरी, 2022 को शाम 4:00 बजे से 11:55 बजे तक संचालित की जाएगी। संबंधित विश्वविद्यालयों व शिक्षण संस्थानों द्वारा आंतरिक उम्मीदवारों का सत्यापन 15 फरवरी से 16 फरवरी, 2022 तक किया जाएगा। सीट आवंटन की प्रक्रिया 17 फरवरी से 18 फरवरी, 2022 तक होगी। वहीं, दूसरी राउंड के अंतिम परिणाम 19 फरवरी को घोषित किया जाएगा। राउंड 2 के लिए 20 फरवरी से 26 फरवरी, 2022 के दौरान छात्रों को शिक्षण संस्थानों में पहुंचना होगा।
NEET UG Counselling 2021 के मॉप राउंड के लिए विकल्प भरने की सुविधा 7 मार्च तक होगी
मॉप-अप राउंड के लिए संस्थानों द्वारा 28 फरवरी, 2022 से 1 मार्च, 2022 तक सीट आवंटन का सत्यापन किया जाएगा। वहीं, पंजीकरण व भुगतान 2 मार्च, 2022 से शुरू होकर 7 मार्च, 2022 को दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होगा। भुगतान की सुविधा सर्वर टाइम के अनुसार 7 मार्च, 2022 को दोपहर तीन बजे तक उपलब्ध रहेगी। पाठ्यक्रमों के विकल्पों को भरने की सुविधा 3 मार्च, 2022 से शुरू होकर 7 मार्च, 2022 को रात 11:55 बजे तक छात्रों को उपलब्ध होगी।
संबंधित विश्वविद्यालयों व शिक्षण संस्थानों द्वारा आंतरिक उम्मीदवारों का सत्यापन 8 से 9 मार्च, 2022 तक आयोजित किया जाएगा। सीट आवंटन की प्रक्रिया 10 से 11 मार्च, 2022 तक होगी। अंतिम परिणाम 12 मार्च, 2022 को घोषित किया जाएगा। तीसरे दौर के राउंड के लिए अभ्यर्थियों को 13 मार्च से 19 मार्च, 2022 के दौरान शिक्षण संस्थानों में पहुंचना होगा।
NEET UG Counselling 2021 स्ट्रे वेकेंसी राउंड 21 मार्च, 2022 से होगा
एआईक्यू, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और पीजी डीएनबी सीटों के लिए ऑनलाइन स्ट्रे वेकेंसी राउंड के लिए सीट आवंटन की प्रक्रिया 21 मार्च, 2022 से शुरू होगी। इसके बाद 22 मार्च को परिणाम होगा। छात्रों को शिक्षण संस्थानों में 23 मार्च से 26 मार्च, 2022 के दौरान पहुंचना होगा।