फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना वीमेंस कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 अप्रैल से होगी शुरू

Tue, 14 Apr 2020 10:53 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी - फोटो : PTI
विज्ञापन

पटना वीमेंस कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होगी। आपको बता दें कि जहां कई दूसरे कॉलेजों में लॉकडाउन की वजह से दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया स्थगित हो गई है वहीं पटना वीमेंस कॉलेज में कल से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। यहां पीजी और यूजी पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होगी। विभिन्न पाठ्यक्रमों में डिप्लोमा कोर्स के लिए भी आवेदन की प्रक्रिया कल से ही शुरू होगी। अभ्यर्थी पटना वीमेंस कॉलेज के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन संबंधी नोटिफिकेश देख सकते हैं।

 

विज्ञापन

पटना वीमेंस कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट www.patnawomenscollege.in है। आपको बता दें कि पटना वीमेंस कॉलेज में विभिन्न पीजी और यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा जून के पहले हफ्ते में होगी। जबकि कंप्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर की डिग्री के लिए एंट्रेंस टेस्ट 20 अप्रैल को रखा गया है। जबकि मास्टर ऑफ आर्टस, साइंड और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कोई एंट्रेंस परीक्षा नहीं रखी गई है।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश में लॉकडाउन की अवधि को तीन मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। ऐसे में कई कॉलेजों में आवेदन की प्रक्रिया या तो स्थगित कर दी गई है या फिर ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ा दी गई है। लॉकडाउन की वजह से कई प्रतियोगी परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें