नीट एडमिट कार्ड तिथि
एनटीए ने आधिकारिक तौर पर नीट एडमिट कार्ड जारी करने की कोई तारीख घोषित नहीं की है। हालांकि, रुझानों के अनुसार, एनटीए परीक्षा से 2-3 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करता है, इसलिए छात्र 02 मई को नीट एडमिट कार्ड की घोषित होने की उम्मीद कर सकते हैं।
परीक्षा तिथि
एनटीए 5 मई, 2024 रविवार को दोपहर 02:00 बजे से 05:20 बजे तक पूरे देश (557 शहरों) और विदेशों (14 शहरों) में विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यूजी आयोजित करने वाला है।
NEET UG Exam 2024: परीक्षा पैटर्न
- NEET 2024 परीक्षा में 180 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) शामिल हैं।
- परीक्षा कुल 720 अंकों की होती है।
- परीक्षा पूरी करने के लिए उम्मीदवारों के पास 3 घंटे और 20 मिनट का समय दिया जाएगा।
- प्रत्येक सही उत्तर पर +4 अंक दिया जाता है।
- गलत उत्तर पर 1 अंक का नकारात्मक अंकन होता है।
- अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाता है।
- सेक्शन बी में, उम्मीदवार 15 में से किसी भी 10 प्रश्न का उत्तर देने का विकल्प चुन सकते हैं।