फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG Admit Card 2024: बहुत जल्द जारी होने जा रहा नीट यूजी एडमिट कार्ड, जानें कब से कर सकेंगे डाउनलोड

Wed, 01 May 2024 10:54 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG 2024: नीट यूजी परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार बेसब्री से एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीदवारों का इंतजार बहुत जल्द समाप्त होने वाला है। एनटीए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है।
विज्ञापन
NEET UG 2024 Admit Card, नीट यूजी एडमिट कार्ड 2024 - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG 2024 Admit Card: नीट यूजी परीक्षा की तिथि अब ज्यादा दूर नहीं है। परीक्षा 05 मई को होनी है, जिसमें अब सिर्फ 4 दिनों का समय बाकी रह गया है। देशभर में मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लाखों उम्मीदवार 05 मई, 2024 को होने वाली परीक्षा के लिए अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीदवारों का इंतजार बहुत जल्द समाप्त होने जा रहा है। एनटीए नीट यूजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड बहुत जल्द जारी करने जा रहा है।

विज्ञापन

आज भी जारी हो सकता है एडमिट कार्ड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आज, 01 मई को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - अंडरग्रेजुएट (NEET UG 2024) के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। एडमिट कार्ड जारी होने के संबंध में आधिकारिक अधिसूचना के लिए एनटीए वेबसाइट देखते रहें। 

इतने उम्मीदवारों ने कराया है पंजीकरण

इस वर्ष नीट यूजी परीक्षा के लिए कुल 23,81,833 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 10 लाख से अधिक पुरुष और 13 लाख से अधिक महिला उम्मीदवार शामिल हैं। इसके अलावा, 24 ने 'तीसरे लिंग' श्रेणी के तहत पंजीकरण कराया है।

कुल पंजीकृत छात्रों में से, 10 लाख से अधिक ओबीसी एनसीएल श्रेणी के हैं, 06 लाख सामान्य श्रेणी के, 3.5 लाख अनुसूचित जाति (एससी) श्रेणी से हैं, 1.8 लाख जनरल-ईडब्ल्यूएस श्रेणी से हैं और अनुसूचित जनजाति (ST) श्रेणी के 1.5 लाख छात्र हैं। 

NEET UG 2024 Exam Date: 05 मई को होगी परीक्षा

नीट यूजी परीक्षा 05 मई, 2024 को निर्धारित है और दोपहर 2 बजे से शाम 5.20 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन देशभर के लगभग 571 शहरों और देश के बाहर 14 शहरों में ऑफलाइन (पेन और पेपर) मोड में किया जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

NEET UG 2024 एडमिट कार्ड जारी होने के बाद ऐसे डाउनलोड करें: 
  • एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट https: //nta.ac.in/  पर जाएं।
  • "नीट यूजी 2024 एडमिट कार्ड" के लिंक पर क्लिक करें (लिंक केवल जारी होने पर ही उपलब्ध होगा)।
  • अपना आवेदन नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन (यदि लागू हो) दर्ज करें।
  • अपना क्रेडेंशियल जमा करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड की एक प्रति प्रिंट करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें