आंध्र प्रदेश में नीट टॉपर का स्कोर क्या है?
डॉ. एनटीआर यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, विजयवाड़ा ने डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज (DGHS) से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर राज्य के योग्य उम्मीदवारों की रैंक-वाइज सूची जारी की है।
- पहले स्थान पर रहने वाले उम्मीदवार ने 700 अंक हासिल किए हैं।
- दूसरे स्थान पर 695 अंक वाला उम्मीदवार है।
- तीसरे स्थान पर रहने वाले उम्मीदवार ने 692 अंक हासिल किए हैं।
- चौथे से छठे स्थान तक के उम्मीदवारों ने 690 अंक प्राप्त किए हैं।
आंध्र प्रदेश के लिए यह कटऑफ तय
राज्य में मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्न न्यूनतम अंक और पर्सेंटाइल पूरे करने होंगे-
- UR/EWS: 50वां पर्सेंटाइल, 715 से 213 अंक
- OBC/SC/ST: 40वां पर्सेंटाइल, 212 से 177 अंक
- UR/EWS-PwBD: 45वां पर्सेंटाइल, 212 से 194 अंक
- OBC/SC-PwBD: 40वां पर्सेंटाइल, 193 से 177 अंक
- ST-PwBD: 40वां पर्सेंटाइल, 191 से 177 अंक
Andhra Pradesh NEET UG 2026 Merit List - PDF
अरुणाचल प्रदेश में लिखा टेडा बने स्टेट टॉपर
अरुणाचल प्रदेश के डायरेक्टोरेट ऑफ हायर एंड टेक्निकल एजुकेशन, ईटानगर ने भी राज्य कोटे के लिए प्रोविजनल इंटर-से मेरिट लिस्ट जारी कर दी है।
- एपीएसटी (अरुणाचल प्रदेश अनुसूचित जनजाति) श्रेणी में लिखा टेडा पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 612 अंक हासिल किए हैं और उनकी ऑल इंडिया रैंक (AIR) 6715 है।
- दूसरे स्थान पर लिरिक एटे हैं, जिन्होंने 604 अंक प्राप्त किए हैं और उनकी AIR 8673 है।
- तीसरे स्थान पर दुसु सेनयी हैं, जिनके 580 अंक हैं और AIR 18036 है।
तेलंगाना में 705 अंक के साथ वीरैयाहगारी साह्यु शीर्ष पर
कालोजी नारायण राव यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (KNRUHS) ने भी नीट यूजी 2026 में सफल तेलंगाना के उम्मीदवारों की रैंक-वाइज सूची जारी कर दी है।
तेलंगाना की महिला टॉपर कौन हैं?
राज्य की सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाली महिला उम्मीदवार कोम्पेला साई गायत्री तेजोअरुणिमा हैं। उन्होंने 693 अंक हासिल किए हैं और उनकी ऑल इंडिया रैंक 83 है। उनके बाद रुतुम्बिका मोहंती का स्थान है। उन्होंने 691 अंक प्राप्त किए हैं और उनकी ऑल इंडिया रैंक 91 है।
Telangana NEET UG 2026 Merit List - PDF
देशभर में एमबीबीएस सीटों के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा
इस वर्ष नीट यूजी 2026 परीक्षा में लगभग 11.21 लाख अभ्यर्थी सफल हुए हैं। वहीं पूरे देश में एमबीबीएस की कुल 1.36 लाख सीटें उपलब्ध हैं। यानी औसतन एक एमबीबीएस सीट पर करीब आठ अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला है।
एमसीसी काउंसलिंग में हुए कई बड़े बदलाव
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने इस वर्ष काउंसलिंग प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और उम्मीदवारों के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू किए हैं।
- अब केवल एक बार फिजिकल रिपोर्टिंग करनी होगी।
- बेहतर सीट के लिए फ्लोट विकल्प चुनने पर बार-बार कॉलेज जाने की जरूरत नहीं होगी।
- दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा।
- मूल प्रमाणपत्र केवल एक बार जमा करने होंगे।
- तीसरे राउंड तक सीट अपग्रेड का विकल्प उपलब्ध रहेगा।
- अंतिम सीट मिलने के बाद ही कॉलेज में फिजिकल रिपोर्टिंग करनी होगी।
- अब एमसीसी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सीट छोड़ने की सुविधा भी मिलेगी।
- दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों के लिए मेडिकल मूल्यांकन केंद्रों की संख्या 16 से बढ़ाकर 61 कर दी गई है।
- अब Disability Certificate की जगह Eligibility Certificate जारी किया जाएगा।
- एनआरआई कोटे की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और सभी दस्तावेज सीधे एमसीसी पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे।
इन बदलावों का उद्देश्य मेडिकल प्रवेश प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और छात्र-अनुकूल बनाना है। जिन राज्यों ने अपनी स्टेट मेरिट सूची जारी कर दी है, वहां के उम्मीदवार अब काउंसलिंग की अगली अधिसूचना, ऑनलाइन पंजीकरण और सीट आवंटन प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।