फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट मामला: राजस्थान से केरल-महाराष्ट्र तक..., कई राज्यों में फैला नेटवर्क, नासिक में भी एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 12 May 2026 08:39 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG 2026: नीट धांधली मामले में राजस्थान, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और केरल तक फैले नेटवर्क के संकेत मिले हैं। अब तक 14 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। ताजा गिरफ्तारी महाराष्ट्र के नासिक में हुई है। यहां  जांच एजेंसियां व्हाट्सएप ग्रुप, कोचिंग सेंटर और मनी ट्रेल की जांच कर रही हैं।
 
विज्ञापन
NEET UG 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG 2026: नीट यूजी पेपर लीक मामले की जांच में कई राज्यों तक फैले बड़े नेटवर्क के संकेत मिले हैं। राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की शुरुआती जांच में राजस्थान, उत्तराखंड, केरल और महाराष्ट्र के बीच कथित कनेक्शन सामने आने के बाद मामले ने राष्ट्रीय स्तर पर गंभीर रूप ले लिया है। अब तक इस मामले में 14 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है, जबकि कई संदिग्धों से पूछताछ जारी है।

नासिक से भी हुई एक संदिग्ध की गिरफ्तारी

नासिक पुलिस ने मंगलवार को नीट पेपर लीक मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। पुलिस उपायुक्त किरणकुमार चौहान ने बताया कि आज सुबह राजस्थान पुलिस से नीट परीक्षा के पेपर लीक मामले के संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में लेने का अनुरोध मिला था। तदनुसार, नासिक पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट 2 ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया है।

विज्ञापन


चार टीमें नासिक स्थित क्राइम ब्रांच यूनिट-2 के कार्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने नीट यूजी 2026 परीक्षा के पेपर लीक के आरोपी शुभम खैरनार को हिरासत में लिया। उसे नासिक क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था।
 

राजस्थान बताया जा रहा लीक का एपीसेंटर

राजस्थान के सीकर जिले को जांच का सबसे अहम केंद्र माना जा रहा है। SOG ने देहरादून, सीकर और झुंझुनूं सहित कई स्थानों पर कार्रवाई की थी। जांच एजेंसियों को संदिग्धों के मोबाइल चैट, कॉल रिकॉर्ड और डिजिटल दस्तावेज भी मिले हैं। जयपुर से हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति को भी इस नेटवर्क की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।

जांच में अभी तक इन जगहों के नाम सामने आए हैं:
  • सीकर, राजस्थान
  • झुंझुनूं, राजस्थान
  • चूरू, राजस्थान
  • नागौर, राजस्थान
  • देहरादून, उत्तराखंड
  • केरल
  • नासिक, महाराष्ट्र

लाखों में बिका गेस पेपर

सूत्रों के अनुसार शुरुआत में कथित गेस पेपर लाखों रुपये में बेचा गया, जबकि परीक्षा से ठीक पहले इसकी कीमत घटाकर हजारों रुपये तक कर दी गई थी। एजेंसियां अब पूरे मामले की मनी ट्रेल और डिजिटल नेटवर्क की जांच कर रही हैं। इसी बीच केंद्र सरकार ने पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है।
विज्ञापन

दोबारा होगी परीक्षा

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने 3 मई को आयोजित नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने की घोषणा की है। दोबारा आयोजित होने वाली NEET UG 2026 परीक्षा की नई तारीखें जल्द घोषित की जाएंगी। साथ ही नए एडमिट कार्ड जारी करने का शेड्यूल भी एजेंसी के आधिकारिक चैनलों के माध्यम से जारी किया जाएगा।

एजेंसी ने कहा कि मई 2026 परीक्षा चक्र के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा भरी गई जानकारी, पंजीकरण डेटा और चुने गए परीक्षा केंद्र अगले एग्जाम के लिए मान्य रहेंगे। यानी छात्रों को दोबारा आवेदन प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। हालांकि, एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि जांच अभी जारी है और अंतिम निष्कर्ष आधिकारिक रिपोर्ट के बाद ही सामने आएंगे।

इस वर्ष नीट यूजी परीक्षा में देशभर से लगभग 22.79 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की गई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें