फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG 2026: उच्च शिक्षा विभाग से मिली लिखित शिकायत, सीबीआई ने इन अपराधों के तहत दर्ज की एफआईआर

Tue, 12 May 2026 06:55 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG 2026: सीबीआई ने नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एनटीए ने परीक्षा रद्द कर दोबारा एग्जाम कराने का फैसला लिया है। मामले में आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और सबूत मिटाने जैसी धाराएं लगाई गई हैं।
 
विज्ञापन
CBI Registers FIR in NEET UG 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG 2026: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मंगलवार को 3 मई 2026 को आयोजित नीट यूजी परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली। अधिकारियों के अनुसार, मेडिकल कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित यह परीक्षा आरोप सामने आने के बाद रद्द कर दी गई थी।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने पूरे मामले की व्यापक जांच सीबीआई को सौंपी है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) के मुताबिक परीक्षा के चार दिन बाद यानी 7 मई की शाम कथित गड़बड़ियों से जुड़े इनपुट मिले थे। इसके बाद 8 मई की सुबह मामले को स्वतंत्र जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए केंद्रीय एजेंसियों को भेजा गया।

उच्च शिक्षा विभाग ने भेजी लिखित शिकायत

सीबीआई ने शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग से मिली लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। एजेंसी ने आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, चोरी और सबूत नष्ट करने समेत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। इसके अलावा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम 2024 के तहत भी मामले में धाराएं लगाई गई हैं।

जांच के लिए सीबीआई की विशेष टीमें गठित कर विभिन्न स्थानों पर भेजी गई हैं। एजेंसी अब कथित पेपर लीक नेटवर्क, आर्थिक लेनदेन और जुड़े लोगों की भूमिका की जांच करेगी।
विज्ञापन

दोबारा होगी नीट यूजी परीक्षा

एनटीए ने बयान जारी कर कहा कि केंद्रीय एजेंसियों और कानून प्रवर्तन संस्थाओं से मिले इनपुट तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर भारत सरकार की मंजूरी के बाद 3 मई 2026 को आयोजित नीट यूजी परीक्षा रद्द करने और दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है। नई परीक्षा तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी।

यह परीक्षा भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की गई थी। करीब 23 लाख पंजीकृत अभ्यर्थियों ने इसमें भाग लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें