फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG 2026: इन कपड़ों-एक्सेसरीज के साथ परीक्षा देने गए तो रुक सकती है एंट्री, NTA ने जारी किए ड्रेस कोड नियम

Fri, 19 Jun 2026 01:18 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG 2026: नीट पुनर्परीक्षा को लेकर NTA ने ड्रेस कोड और जरूरी निर्देश जारी किए हैं। उम्मीदवारों को बताया गया है कि परीक्षा केंद्र पर किन चीजों की अनुमति है और किन वस्तुओं पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। ये गाइडलाइन परीक्षा को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए जारी की गई है।
विज्ञापन
NEET UG 2026 Re-Exam - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा नीट (UG) 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए ड्रेस कोड और परीक्षा हॉल में ले जाने वाली वस्तुओं को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले इन सभी नियमों को ध्यान से पढ़ लें ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

परीक्षा में साथ ले जाने वाली और पहनने योग्य चीजें

NEET (UG) 2026 परीक्षा में उम्मीदवार अपने साथ पारदर्शी पानी की बोतल ले जा सकते हैं। एडमिट कार्ड को बारिश या खराब होने से बचाने के लिए उसे पारदर्शी प्लास्टिक पाउच में रखने की अनुमति है। धार्मिक आस्था से जुड़ी चीजें जैसे कलावा, पगड़ी, हिजाब आदि पहनने की अनुमति है, लेकिन उम्मीदवारों को जांच के लिए पहले से परीक्षा केंद्र पहुंचना जरूरी होगा। हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है, जबकि जरूरत पड़ने पर पूरी आस्तीन या ऊनी कपड़े भी पहने जा सकते हैं।

विज्ञापन

परीक्षा हॉल में क्या नहीं ले जा सकते?

उम्मीदवारों को चप्पल या कम हील वाले जूते पहनने की सलाह दी जाती है। ऊंची हील वाले जूते पहनने पर अतिरिक्त जांच की जा सकती है। परीक्षा केंद्र पर ड्रेस कोड का पालन करना अनिवार्य होगा ताकि सुरक्षा जांच में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
 
परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना सख्त मना है। इसके अलावा धातु की चीजें, बड़े बेल्ट बकल, भारी ज्वेलरी और अन्य एक्सेसरीज भी प्रतिबंधित हैं। सभी उम्मीदवारों की प्रवेश से पहले पूरी तरह से तलाशी ली जाएगी, इसलिए समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना जरूरी है।
विज्ञापन

संपर्क आने पर यहां करें संपर्क

NEET (UG) 2026 री-एग्जाम से जुड़ी किसी भी जानकारी या समस्या के लिए उम्मीदवार NTA हेल्पडेस्क से 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं, या neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं। किसी भी तरह की जानकारी या सहायता के लिए उम्मीदवार इन माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें