NEET के बाद सही करियर का चुनाव कैसे करें?
नीट के बाद अगर आपका स्कोर MBBS के लिए पर्याप्त नहीं है या आप किसी अन्य विकल्प की तलाश में हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। मेडिकल और हेल्थकेयर सेक्टर में कई ऐसे कोर्स हैं जो शानदार करियर की गारंटी देते हैं। सबसे पहले अपनी रुचि पहचानें, अगर आपको क्लिनिकल सेटिंग में पेशेंट्स के साथ काम करना पसंद है तो नर्सिंग या BDS एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसके बाद आप अपना बजट जरूर देखें, क्योंकि कुछ कोर्स जैसे BSc नर्सिंग, BPT या BAMS कम खर्च में पूरे होते हैं और जल्दी नौकरी दिलाते हैं।
अगर आप विदेशों में काम करने की योजना बना रहे हैं, तो ऐसे कोर्स चुनें जिनका ग्लोबल स्कोप हो। जैसे नर्सिंग, फार्मेसी या बायोटेक्नोलॉजी, जिनकी अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भारी मांग है। कॉलेज चुनते समय NIRF रैंकिंग, यूजीसी/AICTE मान्यता और प्लेसमेंट रिकॉर्ड जैसे फैक्टर्स पर ध्यान दें। सही कोर्स और कॉलेज का चुनाव करके आप NEET के बाद भी एक सफल और सम्मानजनक मेडिकल करियर बना सकते हैं।