5 अगस्त को जारी होगा आवंटन
यूपी नीट यूजी 2025 काउंसलिंग के पहले राउंड का सीट आवंटन परिणाम 5 अगस्त 2025 को जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित की जाएगी, वे अपना आवंटन पत्र (Allotment Letter) डाउनलोड कर सकेंगे और निर्धारित तिथियों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। प्रवेश प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण 6 अगस्त से 9 अगस्त 2025 तक और दूसरा चरण 11 अगस्त से 14 अगस्त 2025 तक संपन्न होगा।
काउंसलिंग से जुड़े सवालों के लिए संपर्क करें
यूपी नीट यूजी 2025 राउंड 1 काउंसलिंग से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए, उम्मीदवार निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
8189011696, 8189011697, 8189011698, 8189011699, और 8189011700।