दाखिले के लिए तय की गई पात्रता और आरक्षण व्यवस्था
नए शैक्षणिक सत्र के लिए दिल्ली सरकार ने 75 सीएम श्री स्कूल स्थापित किए हैं। इनमें से 33 स्कूलों की कक्षा 6वीं से 8वीं तक की खाली सीटों पर छात्रों को दाखिला दिया जाएगा। आवेदन करने वाले छात्रों का दिल्ली का निवासी होना अनिवार्य है।
दाखिले की प्रक्रिया में 50% सीटें उन छात्रों के लिए आरक्षित की गई हैं जो दिल्ली के सरकारी स्कूल, दिल्ली नगर निगम स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल, केंद्रीय विद्यालय और एनडीएमसी के अधीन संचालित स्कूलों में पढ़ते हैं। इसके अलावा, ओबीसी, एससी, एसटी और विशेष आवश्यकता श्रेणी के छात्रों को दाखिले में 5% अंकों की छूट दी जाएगी।
CM Shri School Admission: आवेदन कैसे करें?
- आवेदन शुरू करने के लिए edudel.nic.in पर जाएं।
- स्कूल प्रवेश के लिए अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें। अगर आपने पहले से रजिस्ट्रेशन कर रखा है, तो सीधे लॉगिन करें।
- अपना यूजरनेम और पासवर्ड उपयोग करके लॉगिन करें और “CM Shri School Admission” लिंक पर क्लिक करें।
- छात्र की व्यक्तिगत जानकारी, कक्षा, स्कूल कोड आदि विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
- सीएम श्री स्कूलों में आवेदन करते समय अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार स्कूल चुनें।
- डोमिसाइल सर्टिफिकेट, पहचान पत्र, पिछली कक्षा की मार्कशीट व पासपोर्ट साइज फोटो जैसी आवश्यक फाइलें अपलोड करें।