फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG 2025: नीट यूजी के लिए अधिसूचना जारी, शुरू हुआ पंजीकरण; चार मई को होगी परीक्षा

Fri, 07 Feb 2025 07:35 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG 2025 Notification: एनटीए ने नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। नीट यूजी परीक्षा 4 मई, 2025 को आयोजित की जाएगी।
 
विज्ञापन
NEET UG Syllabus 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET) 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in. के माध्यम से नीट यूजी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण करना होगा और फिर आवेदन पत्र भरना होगा। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार आवेदन पत्र भर सकेंगे।

NEET UG 2025 Registration: 7 मार्च तक करें पंजीकरण

जारी कार्यक्रम के अनुसार, पंजीकरण प्रक्रिया आज, 07 फरवरी से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 7 मार्च रात्रि 11.50 बजे तक आवेदन पत्र भरकर ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि भी 7 मार्च निर्धारित की गई है। आवेदन सुधार विंडो 9 से 11 मार्च के बीच खुली रहेगी। 

NEET UG 2025 Exam Date: 4 मई को होगी नीट यूजी परीक्षा

चिकित्सा संस्थानों में स्नातक चिकित्सा शिक्षा में प्रवेश के लिए नीट यूजी 2025 परीक्षा का आयोजन 4 मई, 2025 को किया जाएगा। एनटीए 26 अप्रैल, 2025 को नीट यूजी परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी करेगा। पंजीकृत उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र 1 मई, 2025 को उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
 
प्रक्रिया तिथि / समय सीमा
अधिसूचना जारी 7 फरवरी 2025
आवेदन जमा और शुल्क भुगतान 7 फरवरी से 7 मार्च 2025 (रात्रि 11.50 बजे तक)
संशोधन 9 मार्च से 11 मार्च 2025
सिटी स्लिप जारी 26 अप्रैल 2025
एडमिट कार्ड जारी 01 मई 2025
परीक्षा तिथि 4 मई 2025
परीक्षा की अवधि 180 मिनट (3 घंटे)
परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
परिणाम की घोषणा 14 जून 2025 (संभावित)


नीट यूजी 2025 के अंक और मेरिट सूची पूर्व की भांति BDS और BVSC & AH पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए भी लागू होगी। इसके अलावा, सभी चिकित्सा संस्थानों में भारतीय चिकित्सा पद्धति के प्रत्येक विषय यानी BAMS, BUMS और BSMS पाठ्यक्रमों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए और राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग के तहत BHMS पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए भी लागू होगा।
 

13 भाषाओं में होगी नीट यूजी परीक्षा

नीट यूजी 2025 परीक्षा 13 भाषाओं यानी असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी। परीक्षा पेन-पेपर प्रारूप में और केवल एक ही पाली में आयोजित की जाएगी।

NEET UG Application Fee: नीट यूजी परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क

अभ्यर्थी की श्रेणी भारत में केंद्र के लिए (रुपये में) भारत से बाहर केंद्र के लिए (रुपये में)
सामान्य श्रेणी 1700 9500
सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल* 1600
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/थर्ड जेंडर 1000
विज्ञापन

NEET UG 2025 Application: नीट यूजी के लिए पंजीकरण कैसे करें?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
  • उम्मीदवारों को वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध आवेदन पत्र लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अभ्यर्थियों को अपना विवरण जैसे नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, राष्ट्रीयता, श्रेणी, मोबाइल नंबर, ईमेल पता आदि तथा स्क्रीन पर प्रदर्शित सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा।
  • पासवर्ड बनाएं, सुरक्षा प्रश्न दर्ज करें और उत्तर चुनें। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सुरक्षा प्रश्न और उत्तर को सहेज कर रखें, ताकि उम्मीदवार उन्हें भूल न जाएं।
  • पंजीकरण के बाद, एक अनंतिम आवेदन संख्या उत्पन्न होगी। इसे भविष्य में लॉगिन के लिए सुरक्षित रखें।
  • अभ्यर्थियों को प्रत्येक अनुभाग पर क्लिक करके सभी विवरणों को सत्यापित करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें