NEET UG Round 3: जोड़ीं गई सीटें
एमसीसी ने काउंसलिंग के तीसरे राउंड में एमबीबीएस की नई सीटें जोड़ी हैं। इसमें आठ सीटें ऑटोनोमस स्टेट मेडिकल कॉलेज अमेठी में, आठ सीटें रामपुरहट गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज पश्चिम बंगाल में और जे.आर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल तमिलनाडु में डीम्ड कोटा की 50 सीटें शामिल हैं।
NEET UG Round 3 Choice Filling: च्वॉइस फिलिंग की प्रक्रिया
- सबसे पहले एमसीसी की वेबसाइट पर जाएं और अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करें।
- लॉग इन करने के बाद उपलब्ध कॉलेजों और कोर्स की लिस्ट ध्यान से देखें।
- कॉलेज चुनते वक्त उसकी लोकेशन, रैंकिंग और अपनी पसंद को ध्यान में रखें।
- चॉइस को सही क्रम में लगाएं ताकि पसंदीदा कॉलेज मिलने की संभावना बढ़ सके।
सभी विकल्प चुनने के बाद उन्हें सेव और लॉक करना जरूरी है। यह काम 16 अक्तूबर शाम 4 बजे से पहले कर लें, नहीं तो आपकी चॉइस आगे की प्रोसेस में शामिल नहीं होगी।
काउंसलिंग में शामिल कॉलेज
नीट यूजी के जरिए देशभर के कई मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन मिलता है। इसमें शामिल हैं:
- ऑल इंडिया कोटा (AIQ) के तहत सरकारी मेडिकल कॉलेजों की 15% सीटें, जो सभी राज्यों के छात्रों के लिए खुली होती हैं।
- सेंट्रल यूनिवर्सिटीज, जो नीट स्कोर के आधार पर एमसीसी के जरिए एडमिशन देती हैं।
- डीम्ड यूनिवर्सिटीज, जहां एडमिशन मैनेजमेंट या सेंट्रल काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत होता है।
देश के टॉप संस्थान जैसे एम्स (ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) और जिपमेर (जवाहरलाल इंस्टिट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च) भी इस काउंसलिंग में शामिल हैं।
सीट मिलने के बाद छात्रों को क्या करना चाहिए?
- अलॉट हुई सीट को स्वीकार करते हुए जरूरी फीस जमा करें।
- तय समय सीमा में कॉलेज में जाकर रिपोर्ट करें।
- सभी जरूरी दस्तावेज़ जैसे नीट स्कोरकार्ड, अलॉटमेंट लेटर और आईडी प्रूफ साथ लेकर जाएं।
- अगर सीट पसंद नहीं आई है, तो अगले राउंड में शामिल होने का विकल्प भी रहता है।