उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्ति को विषय एक्सपर्ट के एक पैनल द्वारा चेक कराया जाएगा। विषय एक्सपर्ट की राय के अनुसार ही फाइनल आंसर की को तैयार किया जाएगा और उसी के आधार पर रिजल्ट को तैयार किया जाएगा।
NEET UG Exam 2025: 4 मई को हुई थी परीक्षा
नीट यूजी 2025 की परीक्षा 4 मई 2025 को देशभर के निर्धारित केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी। इस वर्ष रिकॉर्ड 22.79 लाख छात्रों ने आवेदन किया था, जिनमें से करीब 20.80 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए।
NEET UG 2025 Answer Key: कैसे दर्ज करें नीट यूजी 2025 एग्जाम की उत्तर कुंजी पर आपत्ति?
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा।
- आपको होम पेज पर दिए गए आंसर की सेक्शन में जाना होगा।
- इसके बाद आपको "नीट यूजी 2025 प्रश्नोत्तर आपत्ति" लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको अपनी डिटेल्स डालकर लॉग इन करना होगा।
- अब आपके सामने एक विंडो ओपन हो जाएगी, अब जिस प्रश्न पर आपको आपत्ति दर्ज करनी है, उस पर क्लिक करें।
- अब आप निर्धारित शुल्क का भुगतान कीजिए।
- फॉर्म को सबमिट करने से पहले चेक जरूर करें।