फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'हार्वर्ड का विदेशी छात्रों को दाखिला देना राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने जैसा', नए आदेश में ट्रंप

Thu, 05 Jun 2025 07:45 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Harvard University: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश जारी कर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए विदेशी छात्रों के अमेरिका आने पर रोक लगा दी है। ट्रंप ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया है।
विज्ञापन
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए विदेशी छात्रों के अमेरिका आने पर रोक - फोटो : हार्वर्ड विश्वविद्यालय/पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

US Foreign Student Ban: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा फैसला लेते हुए हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए विदेशी छात्रों के देश में प्रवेश पर रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया है। इस कार्यकारी आदेश को बुधवार को हस्ताक्षरित करते हुए ट्रंप ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया है।

विज्ञापन


ट्रंप ने आदेश में लिखा, “मेरे विचार में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का व्यवहार ऐसा हो गया है कि वह अब विदेशी छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए उपयुक्त स्थान नहीं रह गई है।” इस फैसले के बाद अब विदेशी छात्रों के अमेरिका में प्रवेश को लेकर एक और बड़ी बहस शुरू हो गई है।

क्या है मामला?

ट्रंप प्रशासन और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के बीच लंबे समय से कई मुद्दों को लेकर टकराव चल रहा है। हाल ही में, अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (Department of Homeland Security) ने आरोप लगाया था कि हार्वर्ड ने विदेशी छात्रों से जुड़े कदाचार (misconduct) से संबंधित जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए हैं। जबकि विश्वविद्यालय ने दावा किया है कि उसने सभी आवश्यक जानकारी दी है।

इससे पहले एक संघीय अदालत ने ट्रंप प्रशासन को विदेशी छात्रों को प्रतिबंधित करने से रोक दिया था, लेकिन इस बार ट्रंप ने अलग कानूनी आधार पर यह कार्यकारी आदेश जारी किया है।

क्या हो सकते हैं असर?

  • विदेशी छात्रों के प्रतिबंध से हार्वर्ड की वैश्विक पहचान और अकादमिक स्तर पर असर पड़ सकता है।
  • यह कदम अमेरिका की वैश्विक शिक्षा में भागीदारी की साख को प्रभावित कर सकता है।
  • जिन छात्रों को दाखिला मिल चुका है, उनके लिए यह आदेश करियर में बड़ी बाधा बन सकता है।

हार्वर्ड में विदेशी छात्रों की भूमिका

गौरतलब है कि हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में कुल छात्रों का लगभग 25% हिस्सा अंतरराष्ट्रीय छात्रों का है। ये छात्र विश्व के कई देशों से आकर यहां पढ़ाई करते हैं और अकादमिक रूप से अमेरिका को समृद्ध बनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें