फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neet: नीट यूजी 2024 के लिए अब 16 मार्च तक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन; एनटीए ने छात्रों की मांग पर बढ़ाई तारीख

Sun, 10 Mar 2024 05:59 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एनटीए के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, विदेश के इन 14 शहरों दुबई, अबू धाबी, शारजाह (यूएई), कुवैत शहर (कुवैत), बैंकॉक (थाईलैंड), कोलंबो (श्रीलंका), दोहा (कतर), काठमांडू (नेपाल), कुआलालंपुर (मलयेशिया), लागोस (नाइजीरिया), मनामा (बहरीन), मस्कट (ओमान), रियाद (सऊदी अरब) और सिंगापुर में भी परीक्षा आयोजित होनी है।
विज्ञापन
NEET UG 2022 Preparation Tips - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल स्नातक दाखिले की नीट यूजी 2024 के लिए अब छात्र 16 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। विदेश के 14 शहरों में परीक्षा आयोजित करवाने के फैसले के बाद छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तिथि आगे बढ़ाने की मांग रखी थी। पेन -पेपर आधारित नीट यूजी 2024 की परीक्षा पांच मई को दोपहर दो से साढ़े पांच तक आयोजित की जाएगी।

एनटीए के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, विदेश के इन 14 शहरों दुबई, अबू धाबी, शारजाह (यूएई), कुवैत शहर (कुवैत), बैंकॉक (थाईलैंड), कोलंबो (श्रीलंका), दोहा (कतर), काठमांडू (नेपाल), कुआलालंपुर (मलयेशिया), लागोस (नाइजीरिया), मनामा (बहरीन), मस्कट (ओमान), रियाद (सऊदी अरब) और सिंगापुर में भी परीक्षा आयोजित होनी है। इन 14 शहरों में भारतीय मूल के लोगों की संख्या अधिक है। इसी कारण उनकी मांग पर परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तिथि आगे बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें