फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boards: प्रैक्टिकल और आंतरिक मूल्यांकन 31 तक पूरा करें स्कूल, सीबीएसई ने विद्यालयों के आग्रह पर बढ़ाई तिथि

Sun, 10 Mar 2024 05:55 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि यह स्कूलों के लिए एक अंतिम अवसर है। इस संबंध में बोर्ड की ओर से एक परिपत्र जारी कर इसकी जानकारी स्कूलों को भेज दी गई है। परिपत्र में कहा गया है कि कई स्कूलों ने पूर्व में निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन नहीं कराया।
विज्ञापन
CBSE (सीबीएसई) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दसवीं व बारहवीं कक्षा के लिए अब तक प्रैक्टिकल परीक्षा नहीं कराने, प्रोजेक्ट कार्य व आंतरिक मूल्यांकन के अंक अपलोड नहीं करने वाले स्कूलों को बड़ी राहत दी है। बोर्ड ने ऐसे स्कूलों को यह सब गतिविधियां 31 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए है। इस तिथि तक यह गतिविधियां पूरी नहीं करने पर स्कूलों की आगे सुनवाई नहीं होगी।

बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि यह स्कूलों के लिए एक अंतिम अवसर है। इस संबंध में बोर्ड की ओर से एक परिपत्र जारी कर इसकी जानकारी स्कूलों को भेज दी गई है। परिपत्र में कहा गया है कि कई स्कूलों ने पूर्व में निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन नहीं कराया, प्रोजेक्ट वर्क व आंतरिक मूल्यांकन के अंक अपलोड नहीं करें। इसके बाद स्कूल बोर्ड से इन गतिविधियों को पूरा करने के लिए समय मांग रहे थे, जिन स्कूलों ने इन गतिविधियों से संबंधित कार्य को पूरा नहीं किया। उनसे प्राप्त अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने उन्हें एक अंतिम अवसर देने का फैसला किया है। ऐसे में बोर्ड ने स्कूलों को राहत देते हुए उन्हें इन कार्यों को पूरा करने के लिए 31 मार्च तक का समय दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें