फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET-UG 2024: चार लाख से अधिक छात्रों का दोबारा जारी होगा रिजल्ट, एनटीए कैसे करेगी मेरिट लिस्ट को संशोधित?

Wed, 24 Jul 2024 12:36 PM IST
कृपा अरोड़ा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET-UG 2024: नीट यूजी परीक्षा दोबारा आयोजित कराने और परिणाम रद्द करने की मांग याचिका सहित 40 से अधिक याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई पूरी हो गई है। भौतिक विज्ञान के एक प्रश्न का क्या है पूरा मामला, यहां पढ़ें।
 
विज्ञापन
NEET-UG 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

NEET-UG 2024: नीट यूजी परीक्षा दोबारा आयोजित कराने और परिणाम रद्द करने की मांग याचिका सहित 40 से अधिक याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई पूरी हो गई है। भौतिक विज्ञान के एक प्रश्न में गड़बड़ी के कारण चार लाख से अधिक उम्मीदवारों को 4 अंक का नुकसान होगा।

विज्ञापन


 इसका नतीजा यह होगा की उनकी नीट रैंक में बदलाव किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को NEET UG की परीक्षा को रद्द करने की याचिका को खारिज कर दिया और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को भौतिकी विज्ञान के उत्तर की फिर से गणना करने के बाद संशोधित मेरिट सूची अपलोड करने को कहा। 

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने आईआईटी दिल्ली पैनल की रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया जिसमें कहा गया था कि भौतिक प्रश्न का केवल एक ही सही उत्तर था। सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि नीट परीक्षा के अंतिम नतीजे दो दिनों के भीतर घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने अपने फैसले में कहा कि रिकॉर्ड पर ऐसा कोई सबूत नहीं है जिससे यह साबित किया जा सके कि व्यवस्थित उल्लंघन के कारण NEET UG परीक्षा 2024 में दिक्कतें आई थी।

राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2024) 5 मई को आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 23.33 लाख (23,33,297) उम्मीदवार उपस्थित हुए। 2019 से, (NTA) देश भर के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS, आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा का संचालन करती है।

विज्ञापन

क्या है पूरा विवाद?

एनटीए को भौतिक विज्ञान के एक प्रश्न की अनंतिम उत्तर कुंजी के लिए कुल 13,373 चुनौतियाँ प्राप्त हुईं। उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा करने वाले विषय विशेषज्ञों ने एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तक के पुराने और नए संस्करणों में अंतर के कारण दो विकल्पों को सही उत्तर माना था।

720/720 अंक प्राप्त करने वाले 67 नीट टॉपर्स में से, “44 भौतिक विज्ञान की एक उत्तर कुंजी में संशोधन के कारण और 6 समय की हानि के लिए कंपनसेटरी अंक दिए।” सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षा में पूछे गए भौतिक विज्ञान के प्रश्न का सही उत्तर ढूंढने की जिम्मेदारी आईआईटी दिल्ली को सौपी।

एनटीए नीट मेरिट सूची को कैसे संशोधित करेगी?

4 जून को घोषित किए गए NEET के नतीजों के अनुसार, कुल 67 उम्मीदवारों को शीर्ष रैंक मिल। इसके बाद में यह संख्या घटकर 61 रह गई क्योंकि NTA ने उम्मीदवारों को समय की हानि के लिए दिए जाने वाले अंक हटा दिए। परीक्षण एजेंसी ने 1,563 उम्मीदवारों के लिए फिर से परीक्षा भी आयोजित की, जिन्हें ग्रेस अंक मिले थे, हालांकि, केवल 813 उम्मीदवारों ने ही फिर से NEET की परीक्षा दी।

अब जब सुप्रीम कोर्ट ने NTA को IIT दिल्ली द्वारा सुझाए गए सही विकल्प के आधार पर परिणाम को संशोधित करने का आदेश दिया, तो NEET टॉपर्स की संख्या में और गिरावट आने की उम्मीद है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें