फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG 2024: नीट यूजी में कितने नंबर लाने पर मिलता है सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन, यहां समझें पूरा गणित

Wed, 05 Jun 2024 02:38 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 2024 यानी नीट 2024 रिजल्ट 4 जून, 2024 को जारी कर दिया है। अब सभी छात्रों के मन में एक अवश्य रहता है कि नीट में कितने नंबर पर सरकारी कॉलेज मिलेगा। तो आइए विस्तार से जानते है।
विज्ञापन
NEET UG 2024 - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 2024 यानी नीट 2024 रिजल्ट 4 जून, 2024 को जारी कर दिया है। नीट 2024 परीक्षा 5 मई को आयोजित की गई थी। परीक्षा के समापन के बाद से ही नीट यूजी में हिस्सा लेने वाले सभी उम्मीदवारों के मन में यह सवाल होता है कि नीट में कितने नंबर पर सरकारी कॉलेज मिलेगा। सभी उम्मीदवार कम खर्च में बेहतर संस्थान से डॉक्टरी की पढ़ाई करना चाहते हैं। हर प्रतिभागी में मन में यह सवाल उठना लाजिमी है कि नीट में कितने नंबर पर सरकारी कॉलेज मिलेगा। 

विज्ञापन


नीट यूजी के लिए कट-ऑफ हर साल बदलती रहती है। ऐसे में नीट में कितने नंबर पर सरकारी कॉलेज मिलेगा। यह स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि मेडिकल कॉलेजों में नीट प्रवेश एआईक्यू या राज्यवार काउंसलिंग के माध्यम से उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अखिल भारतीय रैंक (AIR) के आधार पर किया जाता है।

राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार देश के कुल 355 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 52218 एमबीबीएस सीटें हैं। ऐसे में नीट में कितने नंबर पर सरकारी कॉलेज मिलेगा। इसका उत्तर इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप किस कोटे के तहत और किस कॉलेज में सीट चाहते हैं।

विज्ञापन

नीट में कितने अंक स्कोर करने पर मिलेगा सरकारी मेडिकल कॉलेज?
सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 600 से अधिक, पिछड़ा वर्ग को 575 से अधिक, अनुसूचित जाति वर्ग को 480 से अधिक और अनुसूचित जन जाति वर्ग को 475 से अधिक अंक होने चाहिए। 

नीट 2024 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है। इस साल नीट 2024 में लगभग लगभग 21 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया।
विज्ञापन

नीट 2024 के लिए सरकारी कॉलेज की सूची

 
 नीट सरकारी कॉलेज  पद  प्रवेश के लिए सीट
सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज, पुणे  9 140
मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, दिल्ली  2 250
ग्रांट मेडिकल कॉलेज, मुंबई  28 200
बैंगलोर मेडिकल कॉलेज और रिसर्च इंस्टीट्यूट, बैंगलोर  11 250
चिकित्सा विज्ञान संस्थान बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी  6 84
बी.जे. गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, पुणे  45 200
पटना मेडिकल कॉलेज, पटना  42 100
मद्रास मेडिकल कॉलेज, चेन्नई 15 165
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ (यूपी)  29 200
उस्मानिया मेडिकल कॉलेज, हैदराबाद   200
वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली (डीएलआई)  17 100
स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, कोलकाता (पश्चिम बंगाल)  49 200
राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान, राची  41 250
लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज फॉर विमेन, नई दिल्ली  8 130
यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली (डीएलआई)  3 600
लोकमान्य तिलक म्युनिसिपल मेडिकल कॉलेज, सायन, मुंबई  12 100
मेडिकल कॉलेज, कोलकाता  20 250
स्टेनली मेडिकल कॉलेज, चेन्नई  27 150
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें