फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG Answer Key 2024: कब जारी होगी नीट यूजी की उत्तर कुंजी, क्या है ताजा अपडेट? यहां जानें

Wed, 22 May 2024 11:18 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET Answer Key 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही नीट यूजी के लिए उत्तर कुंजी जारी कर सकता है। उत्तर कुंजी होने के बाद परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से नीचे बताए तरीके से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
NEET UG Answer Key 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG Answer Key 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इस महीने की शुरुआत में अंडरग्रेजुएट ( NEET UG 2024) के लिए एंट्रेंस टेस्ट आयोजित किया था। परीक्षा आयोजित हुए 16 दिन हो चुके हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि एनटीए अब कभी भी नीट यूजी परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर सकता है। नीट यूजी परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल हुए छात्र एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट- (Exams.nta.ac.in/NEET) के माध्यम से नीट यूजी की अत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद छात्र अपने संभावित अंकों की गणना कर सकेंगे। 

विज्ञापन


नीट यूजी परीक्षा 05 मई, 2024 को दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की गई थी। देश भर के 557 शहरों और भारत के बाहर 14 शहरों में 24 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी।

एनईईटी 2024 अनंतिम उत्तर कुंजी जारी करने के बाद, एनटीए प्रति प्रश्न शुल्क के भुगतान पर उम्मीदवारों से आपत्तियां, यदि कोई हो, आमंत्रित करेगा।

अंकन योजना
नीट यूजी प्रश्न पत्र कुल 720 अंकों का था। प्रश्नों के विषय भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और प्राणीशास्त्र थे। प्रत्येक विषय में दो खंड थे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थियों को चार अंक दिये जायेंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। अनुत्तरित प्रश्नों के लिए छात्रों को कोई क्रेडिट नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

कुंजी कैसे डाउनलोड करें? 
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/NEET पर जाएं।
  • "राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (यूजी) -2024 के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी की चुनौती, ओएमआर उत्तर पुस्तिका की स्कैन की गई छवियों का प्रदर्शन और रिकॉर्डेड प्रतिक्रिया का प्रदर्शन" शीर्षक वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब अपना परीक्षा रोल नंबर/पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करके नीट उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड करें।
  • इसके बाद नीट उत्तर कुंजी 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • पीडीएफ डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें