फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG 2023: नीट यूजी में आवेदन का मिलेगा एक और मौका, कल से फिर शुरू होगी पंजीकरण प्रक्रिया

Mon, 10 Apr 2023 05:34 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG 2023 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से देश की सबसे बड़ी एवं मेडिकल दाखिला परीक्षा के लिए आवेदन का एक और मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
NEET UG Exam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG 2023 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से देश की सबसे बड़ी एवं मेडिकल दाखिला परीक्षा के लिए आवेदन का एक और मौका दिया जाएगा। पहले आवेदन पंजीकरण से चूके उम्मीदवार इस विशेष अवसर का लाभ सकते हैं। आवेदन एवं पंजीकरण प्रक्रिया संबंधी विस्तृत विवरण यहां बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन

Read Also : NEET UG 2023: Registration Reopens Tomorrow on neet.nta.nic.in - Here's How to Apply 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने घोषणा की है कि अंडर ग्रेजुएट (NEET UG) 2023 के लिए राष्ट्रीय पात्रता और प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो 11 अप्रैल को फिर से खुलेगी। परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल, 2023 है। इच्छुक उम्मीदवार neet.nta.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

NEET UG 2023 यह आवेदन का आखिरी मौका

इस बीच, आधिकारिक वेबसाइट पर एनटीए की ओर से जारी अधिसूचना में लिखा था कि उम्मीदवारों से नीट (यूजी) - 2023 के लिए आवेदन करने के लिए फिर से पंजीकरण विंडो खोलने के लिए अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं, क्योंकि वे विभिन्न अपरिहार्य कारणों से अपना पंजीकरण पूरा नहीं कर सके, इसलिए छात्रहित में एनटीए की ओर से उनके लिए यह आखिरी मौका है।
 
विज्ञापन

NEET UG 2023 सात मई को एक ही पारी में होगी परीक्षा

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल रात 11:59 बजे तक है। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2023 (NEET UG) 2023 का आयोजन सात मई, 2023 (रविवार) को दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:20 बजे तक किया जाना है। परीक्षा 499 शहरों में पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें