फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam PAT 2023 Registration: असम पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, ऐसे करें अप्लाई

Mon, 10 Apr 2023 05:16 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Assam PAT 2023 Registration: असम पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2023 (PAT) के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Assam PAT 2023 registration Begins: तकनीकी शिक्षा निदेशालय (DTE) असम ने असम पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2023 (PAT) के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dte.assam.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख पांच मई 2023 शाम पांच बजे तक है।

विज्ञापन

असम पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2023 पात्रता मानदंड

असम पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2023 के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की आयु सीमा सामान्य और ओबीसी / एमओबीसी श्रेणी के लिए 31 दिसंबर, 2023 तक 20 वर्ष और 6 महीने होनी चाहिए, जबकि 23 वर्ष 6 महीने की आयु सीमा अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के लिए है।

शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार को गणित और विज्ञान के अनिवार्य विषयों के साथ एकल सेटिंग में HSLC या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवारों को गणित और विज्ञान में सैद्धांतिक और व्यावहारिक दोनों परीक्षाओं में व्यक्तिगत रूप से उत्तीर्ण होना चाहिए।

आवेदन शुल्क

असम पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2023 के लिए आवेदन शुल्क पांच सौ रुपये है। 
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dte.assam.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर, “पीएटी 2023 ऑनलाइन आवेदन” फॉर्म पर क्लिक करें।

  • “पीएटी-2023 के लिए आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें” पर क्लिक करें।

  • आवेदन पत्र भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और जमा करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें